मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा की ओर से वार्ड नंबर 29 में करीब 34 लाख रुपए की लागत वाले विकास कार्यों की शुरुआत

by

उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के नेतृत्व में शहर के विकास में आएगी और तेजी, माउंट एवेन्यू में सडक़ों की बदलेगी नुहार
होशियारपुर : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा के योज्य नेतृत्व में नगर निगम होशियारपुर के मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा ने स्थानीय वार्ड नंबर 28 में माउंट एवेन्यू में करीब 34 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सडक़ों के कार्य की शुरुआत करवाते हुए कहा कि यह कार्य मुकम्मल होने से क्षेत्र की सडक़ों की नुहार बदल जाएगी।
विकास कार्यों की शुरुआत के समय सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी व फाइनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंदर कुमार बिंदी की मौजूदगी में मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा ने कहा कि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की दूरदर्शी सोच के चलते शहर में बहुत विकास हुआ है व भविष्य में भी शहर के विकास कार्यों मेंं और तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि माउंट एवेन्यू क्षेत्र में 23.26 लाख रुपए व 10.57 लाख रुपए की लागत से दो सडक़ें बनाई जा रही हैं, जिनका कार्य मुकम्मल कर लिया जाएगा।
इस मौके पर पार्षद मास्टर जसविंदर पाल, शादी लाल, अनिल कुमार, चरनजीत अरोड़ा, नानक सिंह, गुलशन राय, रजिंदर परमार, ठाकुर सिंह, राज कुमार, लवली गांधी आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

केंद्रीय जेल के सभी बंदियों को लगी कोविड वैक्सीन की पहली डोज

सभी बंदियों के अलावा जेल अधिकारियों सहित 96 स्टाफ सदस्यों का भी हुआ टीकाकरण होशियारपुर  I जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय केंद्रीय जेल में बंदियों को आज कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई...
article-image
पंजाब

दीवाली पर पटाखे बेचने है तो लेना पड़ेगा लाइसेंस : पटाखे बेचने के लिए कहां मिलेगा लाईसेंस , जानने के लिए पढ़े…

होशियारपुर जिले में लाइसेंस के लिए 20 से 28 अक्टूबर तक सेवा केंद्रों में किया जा सकता है अप्लाई, ड्रा 2 नवंबर को होशियारपुर, 16 अक्टूबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा ने बताया कि...
article-image
पंजाब

सब्जी मंडी गढ़शंकर में मार्केट फीस, लाईसैसों में भ्रष्टाचार व फंडज के दुरपयोग के आरोप लगाते काहन चंद ने उपाध्यक्ष पद से दिया अस्तीफा

गढ़शंकर: सब्जी मंडी एसोसिएशन गढ़शंकर के उपाध्यक्ष काहन चंद ने सब्जी मंडी गढ़शंकर में बड़े स्त्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अपने पद से अस्तीफा दे दिया। काहन चंद के मुताविक मेरे दुारा...
Translate »
error: Content is protected !!