सिविल अस्पताल ने डेंगू जागरूकता रैली निकाली  : रैली को एसएमओ डा रमन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

by
गढ़शंकर, 28 जुलाई : सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा आज वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के नेतृत्व में डेंगू जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में पैरा मेडिकल स्टाफ एवं नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस रैली को एसएमओ डा रमन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचने के उपाय बताए। इस रैली द्वारा लोगों को बारिश से होने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, डायरिया और पीलिया के बारे में जागरूक किया गया। यह रैली सिविल अस्पताल गढ़शंकर से श्री आनंदपुर साहिब चौक तक निकाली गई। इस अवसर पर मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर राजेश परती और अस्पताल के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश : पार्षद सहित 14 लड़कियां, सात पुरुष गिरफ्तार; युवतियों में नाबालिग भी है शामिल

मोगा। थाना मेहना के तहत आते क्षेत्र के अमृतसर रोड पर मंगलवार को दोपहर बाद थाना मेहना समेत पीसीआर विंग की ओर से छापामारी की गई। इस दौरान एक कोठी में चल रहे देह...
article-image
पंजाब

महिला की जमानत खारिज :  बच्चों का अपहरण कर, उन्हें भीख मांगने के लिए बेचने का धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार है आरोपी महिला

मोहाली  :   बच्चों का अपहरण करने और उसके बाद उन्हें भीख मांगने के लिए बेचने का धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी महिला गुरलीन कौर की नियमित जमानत याचिका मोहाली अदालत ने खारिज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कॉकरोच वाले स्‍टाइल में सामने अब आई E20 जनता पार्टी…..100% पेट्रोल चुनने का ऑप्‍शन देने की डिमांड

नई दिल्‍ली: पहले नौकरी और परीक्षा के पेपर लीक का मुद्दा था। अब मामला आपके फ्यूल टैंक का है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) से प्रेरित होकर ‘E20 जनता पार्टी’ नाम का एक नया ग्रुप...
article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दियां’ ज़िला स्तरीय मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम 

होशियारपुर, 16 सितंबर:   पंजाब सरकार के खेल विभाग द्वारा  ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ 2024 के अंतर्गत ज़िला स्तरीय खेलों का पहला दिन होशियारपुर के आउटडोर स्टेडियम में शुरू किया गया। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत...
Translate »
error: Content is protected !!