सिविल अस्पताल में स्थापित डायलसिस मशीन का सांसद तिवारी ने किया उद्घाटन

by

गढ़शंकर: लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से स्थानीय सिविल अस्पताल में स्थापित डायलिसिस मशीन का श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा उद्घाटन किया गया। आपको बता दें कि तिवारी द्वारा डायलसिस मशीन के लिए 10 लाख रुपए की ग्रांट अपने संसदीय कोटे से दी गई थी।
पत्रकारों से बातचीत में सांसद तिवारी ने कहा कि लोगों को अच्छी सेहत सुविधाएं मुहैया करवाना समय की मुख्य जरूरत है और इसी उद्देश्य को पूरा करने हेतु वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मशीन से अस्पताल में आने वाले मरीजों को बहुत फायदा पहुंचेगा और निजी अस्पतालों में महंगे रेटों पर डायलसिस करवाने नहीं जाना पड़ेगा। जिसके लिए उन्होंने अपने संसदीय कोटे से 10 लाख रुपये की ग्रांट दी थी। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बैठक करके अस्पताल की अन्य जरूरतों के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा से सेहत सुविधाओं में लगातार सुधार जा रही है व कोरोना महामारी के मद्देनजर भी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, लव कुमार गोल्डी पूर्व विधायक, पवन दीवान चेयरमैन पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड, चरणजीत पाल एसएमओ, एसडीएम अरविंद कुमार, आरस पठानिया, त्रियम्बक दत्त प्रधान एमसी गढ़शंकर, सरिता शर्मा, अजय सिंह बोपाराय, डॉ जसवंत सिंह, सरपंच जितेंद्र जोती, सरपंच हरजिंदर सिंह, पंकज कृपाल, सुमित सोनी एमपी, दीपक कुमार एमसी, संजीव कंवर भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘जाती-धर्म की राजनीतिक आग से न खेलें’ : बिना नाम लिए राजा वडिंग की चरणजीत चन्नी को नसीहत

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के दलितों पर दिए बयान के बाद कांग्रेस में छिड़ी अंदरूनी खींचतान की स्थिति बनी हुई है. इस बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने राज्य के नेताओं को...
article-image
पंजाब

रिश्वतखोरी : महिला ड्रग इंस्पैक्टर एवं दर्जा 4 मुलाजिम रंगे हाथ काबू

पठानकोट : विजिलैंस विभाग ने पठानकोट की महिला ड्रग इंस्पैक्टर भवलीन कौर एवं दर्जा 4 मुलाजिम को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पीडि़त व्यक्ति से मैडिकल स्टोर का लाइसैंस देने के लिए...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने चिल्ड्रन होम के बच्चों व ओल्ड एज होम के सीनियर सिटीजन्स के साथ मनाई दिवाली

बच्चों व बुजुर्गो को दिवाली पर उपहार किए भेंट होशियारपुर, 24 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज राम कालोनी कैंप स्थित चिल्ड्रन होम व ओल्ड एज होम में जाकर बच्चों...
article-image
पंजाब

बच्चों से मुलाकात डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस कर सुनी समस्याएं, अधिकारियों को बच्चों की रुचि के हिसाब से गतिविधियां करवाने के दिए निर्देश

होशियारपुर :  डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने राम कालोनी कैंप स्थित चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम व आब्र्जवेशन होम का दौरा कर प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने जहां बच्चों से मुलाकात कर...
Translate »
error: Content is protected !!