सिविल सर्जन ने एसडीएच गढ़शंकर का किया दौरा : स्वास्थ्य विभाग लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध

by

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा ;  स्वास्थ्य विभाग पंजाब के दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. बलबीर कुमार ने आज एसडीएच गढ़शंकर का दौरा किया। सबसे पहले डॉ.बलबीर कुमार ने सिविल अस्पताल गढ़शंकर के स्टाफ की उपस्थिति की जाँच की। एसएमओ डॉ.संतोख राम सहित सभी स्टाफ अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। इसके बाद सिविल सर्जन ने एसएमओ डॉ. संतोख राम के सहयोग से ओपीडी क्षेत्र में पेयजल व पंखे की सुविधा का जायजा लिया तथा लोगों से बातचीत कर उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दवा भंडार और फार्मेसी का निरीक्षण किया, दवाओं की उपलब्धता की जांच की और फार्मेसी की लाइनों में इंतजार कर रहे मरीजों से बात करके उपलब्ध दवाओं की समीक्षा की।

 

डॉ.बलबीर कुमार ने डेंगू पर केन्द्रित मरीजों के उपचार हेतु स्थापित डेंगू वार्ड एवं मेडिकल वार्ड का भी निरीक्षण किया, जिस पर सिविल सर्जन ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने इमरजेंसी का निरीक्षण करते हुए भर्ती मरीजों को दी जा रही सेवाओं, मरीजों के रिकॉर्ड के रख-रखाव तथा मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई एवं बायो-मेडिकल वेस्ट के उचित रखरखाव को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

चैकिंग के उपरांत सिविल सर्जन डा. बलबीर कुमार ने स्टाफ के साथ बातचीत की और सभी स्टाफ को आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने, मरीजों के प्रति प्रेमपूर्ण व्यवहार अपनाने के लिए कहा तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति के दौरान स्वास्थ्य संस्थान में आने वाले मरीजों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली हर आवश्यक सुविधा प्रदान की जा सके।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भगवान वाल्मिकी शक्ति सेना पंजाब के अध्यक्ष एडवोकेट अजय थापर को किया सम्मानित

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव सतनौर में आयोजित श्री हनुमान चालीसा जी का साप्ताहिक पाठ शिव मंदिर सतनौर में करवाया गया। इस अवसर पर भगवान वाल्मिकी शक्ति सेना के पंजाब अध्यक्ष एडवोकेट श्री अजय...
article-image
पंजाब

किरत कानूनों को खत्म करने के खिलाफ ट्रेड यूनियनों के दिए गए आहवान के तहत विभिन्न संगठनों द्वारा काला दिवस मनाया

गढ़शंकर, 1 अप्रैल : ट्रेड यूनियनों, किसान संगठनों, मजदूर संगठनों, कर्मचारी और पेंशनर्स यूनियनों द्वारा चार लेबर कोड, बिजली बिल 2025, जीरामजी कानून और निजीकरण के विरोध में गांधी पार्क गढ़शंकर में काला दिवस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन….बॉर्डर पर तस्करी की कोशिश नाकाम : हथियार-गोला-बारूद और दो किलो हेरोइन जब्त

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ मिलकर फाजिल्का जिले में सीमा पार से हो रही हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया...
article-image
पंजाब

पंजाब के 2097 गांवों में बाढ़ का सितम …52 की मौत : 119 शिविरों में 5521 लोगो को मिल रही राहत

चंडीगढ़ : पंजाब में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. राज्य के ज्यादातर जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं. नदियां अभी भी उफान पर हैं. बाढ़ में हजारों परिवार उजड़ गए, लाखों...
Translate »
error: Content is protected !!