सिहुंता में बाप-बेटे ने तेजधार हथियार से व्यक्ति पर किया हमला, जान से मारने की दी धमकी

by

एएम नाथ। चंबा : सिहुंता थाना के तहत एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले के दौरान व्यक्ति को सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उसे डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा रैफर कर दिया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस को दी गई शिकायत में हरनाम सिंह पुत्र कर्ण देव सिंह निवासी गांव रियाणी डाकघर गरनोटा तहसील सिहुंता जिला चम्बा ने बताया कि 18 दिसम्बर को शाम को करीब 7 बजे वह रियाणी रोड पर अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दाैरान यशवंत सिंह व उसका बेटा अभय दोनों सड़क पर आ गए और उसका रास्ता रोक लिया।
इस दौरान दोनों ने उसके साथ मारपीट की तथा उन दोनों में से किसी एक ने मेरी गर्दन पर किसी तेज हथियार से बार किया है, जिससे गर्दन पर पिछली तरफ चोट आई है। इसके अलावा दोनों ने जाते समय उसे जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आराेपियाें ने उसके साथ गाली-गलौच भी किया है। उधर, एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि घायल का मेडिकल करवाकर मामले की जांच की जा रही है। हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने अटल टनल रोहतांग का किया दौरा : लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर थीं उपस्थित

रोहतांग : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। राज्यपाल ने सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण इस सुरंग के निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए मामलों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित : डीसी मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों की प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारी समन्वय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 करोड़ 12 लाख से पक्की होगी होबार-खडेड़ा संपर्क सड़क : कुलदीप सिंह पठानिया ने खडेड़ा-ओहरा तथा मनोला-महोट सड़क का किया शिलान्यास

पंचायत घर तथा पटवार वृत भवन खडेड़ा जनता को समर्पित ककीरा, (चंबा) 7 फरवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज 42 लाख रुपए की राशि से नव निर्मित पंचायत घर तथा पटवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चढ़तगढ़ स्कूल के कमरों की आधारशिला रखने के उपरांत बोले राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सत्ती

ऊना – ऊना विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में भवनों का सुधार, परिसर का सौंदर्यकरण, कमरों, चारदीवारी वाॅल, खेल मैदान इत्यादि ढंाचागत सुविधाओं के सृजन बल दिया जा रहा है। यह बात 6वें राज्य वित्तायोग...
Translate »
error: Content is protected !!