सिहुंता स्टार नाइट रही यादगार, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दी ₹51 हजार की सम्मान राशि

by

 

स्टार नाइट बनेगी ‘भटियात उत्सव’, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बड़ी घोषणा

अनुज शर्मा और सुरेंद्र कपूर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

एएम नाथ। सिहुंता :  सिहुंता में आयोजित स्टार नाइट कार्यक्रम अत्यंत सफल, भव्य और यादगार रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आयोजन की सराहना करते हुए स्टार नाइट कमेटी को 51 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन क्षेत्र की कला, संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इस स्टार नाइट कार्यक्रम को और अधिक भव्य स्वरूप दिया जाएगा तथा इसे 2 से 3 दिवसीय “भटियात उत्सव” के रूप में आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को व्यापक मंच मिल सके।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि, कलाकारों, सहयोगकर्ताओं और सभी उपस्थित लोगों का हृदय से धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और समर्थन की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सिहुंता, ग्राम पंचायत छल्लाड़ा तथा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति, माताएं, बहनें, युवा और ग्रामीण पहुंचे। उपस्थित जनसमूह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन समिति ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के सहयोग और सहभागिता से ही यह आयोजन इतनी शानदार सफलता प्राप्त कर सका।
स्टार नाइट कमेटी सिहुंता के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की मेहनत भी कार्यक्रम की सफलता का प्रमुख आधार रही। समिति के सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों से लेकर कार्यक्रम के सफल संचालन तक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया, जिसके चलते पंडाल में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
सांस्कृतिक संध्या के दौरान हिमाचल के प्रसिद्ध गायक अनुज शर्मा और सुरेंद्र कपूर ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनके लोकप्रिय गीतों पर उपस्थित लोग देर रात तक झूमते और तालियां बजाते नजर आए। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और दर्शकों को यादगार अनुभव प्रदान किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मूल्यांकन शिविर में 39 दिव्यांगजन व 10 वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा –  जिला रेडक्रास सोसायटी धर्मशाला व कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली के सहयोग से दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए आज सोमवार को बचत भवन देहरा में मूल्यांकन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में आपदा प्रबंधन 40 अंतर एजेंसी समूह किए गठित : आपदा प्रबंधन को ग्रामीण स्तर पर आमजन की सहभागिता होगी सुनिश्चित: बेक्टा

देहरा , 16 फरवरी। बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए कांगड़ा जिला के देहरा उपमंडल में आपदा प्रबंधन अंतर एजेंसी समूह गठित किया गया है इस बाबत पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन प्लान तैयार करने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

HRTC में भरे जाएंगे 189 पद, एचआरटीसी की बसों में दूध और सब्जियों का किराया माफ – चम्बा और ऊना के पुराने बस अड्डे की जगह कार पार्किंग कम कमर्शियल काम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा : मुकेश अग्निहोत्री

उप-मुख्यमंत्री ने निदेशक मंडल बैठक की अध्यक्षता की,  100 मिनी बसों की खरीद को भी मंजूरी ऊना पुराने बस अड्डे में सार्वजनिक एवं निजी भागीदारी मोड पर बनेगा कार पार्किंग एवं व्यावसायिक परिसर रोहित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आशीष बुटेल ने ग्राम पंचायत नच्छीर में सुनी जन समस्याएं

पालमपुर, 04 जनवरी – पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत नच्छीर के गांव सुरड़ में लोगों की समस्याएं सुनी।  विधायक ने लोगों की अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान...
Translate »
error: Content is protected !!