सीएचसी दौलतपुर चौक में अव्यवस्थाओं को लेकर गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा हुए तल्ख

by

गगरेट : सीएचसी दौलतपुर चौक में अव्यवस्थाओं को लेकर गगरेट के विधायक शनिवार को तल्ख हो गए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दो टूक कहा कि सही तरीके से काम करो नहीं तो यहां से अपना तबादला करवा लो। उन्होंने अव्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को लताड़ भी लगाई। दरअसल, गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा ने शुक्रवार को दौलतपुर चौक नगर पंचायत कार्यालय में आरकेएस (रोगी कल्याण समिति) की बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मिल रहीं शिकायतों पर एक-एक कर संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा। मगर विभागीय अधिकारी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। इसपर विधायक ने अधिकारियों को चेताया कि नागरिकों की  यदि कोई शिकायत पहुंचती है तो इसके लिए आप जवाबदेह हैं। यदि आप लोग काम नहीं करना चाहते तो डीओ नोट लेकर खुद पसंदीदा जगह का चयन कर लीजिए। नहीं तो मैं तबादला करवा दूंगा।

विधायक चैतन्य शर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि शिकायतें ये भी हैं कि कुछ डॉक्टर अपने निजी क्लिनिक भी चला रहे हैं। ऐसे लोग तुरंत सावधान हो जाए, एक वर्ष तक उन्हें कुछ नहीं कहा गया। मगर अब 15 दिन में व्यवस्था न सुधरी तो हम अपने तरीके से सुधार करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी बस में राहुल गांधी के खिलाफ ऑडियो चलाकर दुष्प्रचार करने की शिकायत निराधार निकली

एएम नाथ। शिमला।  एचआरटीसी बस में राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ ऑडियो प्रोग्राम चलाकर दुष्प्रचार करने की शिकायत मामले में प्रबंधन ने जांच पूरी कर दी है। इस मामले की शिकायत एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की दूसरी सूची जारी : चार राज्यों के लिए 43 की टिकट फाइनल -पूर्व सीएम अशोक गहलोत और कमलनाथ के बेटे को भी फिर से टिकट

अजायब सिंह बोपाराय। नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। इसमें चार राज्यों के 43 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इस सूची...
हिमाचल प्रदेश

18 प्लस के लिए 14 व 17 जून को होगा टीकाकरण सत्र का आयोजनः सीएमओ

45 से अधिक आयु वर्ग के लिए वैक्सीन की पहली डोज लगाने की अंतिम तिथि 19 जून तय ऊना – जिला ऊना में 18-44 वर्ष आयु वर्ग में टीकाकरण अभियान एक बार फिर शुरू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में टाटा सूमो खाई में समाई, 3 महिलाओं की मौत, 9 घायल : वोट डालकर शिरड़ मेला देखने जा रहे थे ग्रामीण

पीज मार्ग पर बड़ा हादसा, ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन एएम नाथ। कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिला मुख्यालय के समीप...
Translate »
error: Content is protected !!