जिले के ब्लैक स्पाट का निरीक्षण कर जल्द कार्रवाई के डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

by

ट्रैफिक, यातायात व स्कूल शिक्षा विभाग को एन.जी.ओज के साथ मिलकर जागरुकता रैली व सैमीनार करने की भी दी हिदायत
होशियारपुर, 15 जनवरी:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की ओर से आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में अलग- अलग विभागों के अधिकारियों  के साथ सडक़ सुरक्षा माह संबंधी बैठक कर उन्हें दिशा निर्देश जारी किए गए। उन्होंने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन होने के कारण होने वाले हादसों की गंभीर स्थिति से परिचित करवाते हुए ट्रैफिक नियमों के बारे में खुद सावधान होने व बाकियों को भी जागरुक करने का आह्वान किया। इस मौकेे पर उनके साथ एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा, सचिव आर.टी.ए. रविंदर सिंह गिल के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में पुराने सडक़ हादसों से संबंधित 44 ब्लैक स्पाट थे जो कि इस समय कम होकर 23 रह गए हैं। उन्होंने नेशनल हाईवेज अथारिटी आफ इंडिया, लोक निर्माण विभाग, मंडी बोर्ड व नगर निगम होशियारपुर को हिदायत की कि संबंधित ट्रैफिक इंचार्ज को लेकर इन ब्लैक स्पाट का निरीक्षण कर उनको ठीक करने संबंधी कार्रवाई जल्द से जल्द की जाए। इसके अलावा सडक़ किनारे लगी घास-बूटी को साफ करवाया जाए ताकि सडक़ पर बनी सफेद पट्टी वाहन चालक को साफ दिखाई दे। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस. यातायात विभाग व स्कूल शिक्षा विभाग को एन.जी.ओज के साथ मिलकर रोड सेफ्टी जागरुकता रैली व जागरुकता सैमीनारों के आयोजन संबंधी हिदायत की।
कोमल मित्तल ने कहा कि हर वाहन पर रिफलेक्टर लगा होना जरुरी क्योंकि वाहनों पर रिफलेक्टर न होने के कारण अंधेरे व धुंध में हादसे हो जाते हैं। उन्होंने रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी व ट्रैफिक पुलिस को हिदायत की कि वाहनों पर रिफलेक्टर लगाने के कार्य को अभियान के रुप में लिया जाए और लोगों में ट्रैफिक नियम संबंधी अधिक से अधिक जागरु कता फैलाई जाए। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर ही सडक़ हादसे होते हैं, इस लिए ट्रैफिक नियमों की पालना यकीनी बनाया  जाए। रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी रविंदर सिंह गिल ने बताया कि विभाग की ओर से लगातार वाहनों पर रिफलेक्टर लगाए जा रहे हैं और आवारा पशुओं के गलों में भी रेडियम बैल्ट डाले गए हैं ताकि धुंध में हादसों को रोका जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उपराष्ट्रपति ने डॉ. बी. आर. अम्बेडकर के शब्दों पर जोर दिया – “आपको पहले भारतीय होना चाहिए, अंत में भारतीय, और भारतीय के अलावा और कुछ नहीं

रोहतक : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ ने आज रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और उन्होंने युवाओं को सशक्त बनाने वाले सकारात्मक इको-सिस्टम की सराहना...
article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह यादगारी भलाई क्लब डोगरपुर द्वारा बच्चों को स्कूल बैग वितरित 

गढ़शंकर, 16 अप्रैल: गढ़शंकर के निकटवर्ती गांव डोगरपुर के मास्टर राजकुमार ने अपने स्वर्गवासी बेटे अमृतपाल सिंह की याद को समर्पित उसके नाम पर अमृतपाल सिंह यादकारी भलाई क्लब स्थापित किया है। इस क्लब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, अंकित बिढ़ान बने अध्यक्ष : ABVP की जीत के बाद ASAP ने हाईकोर्ट जाने का ऐलान किया

SOI के समर्थन से मजबूत हुआ गठजोड़; ASAP दूसरे और NSUI के गुरमन सिंह तीसरे स्थान पर चंडीगढ़, 31 अगस्त। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में सोमवार को छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए।...
Translate »
error: Content is protected !!