सीएचसी बीनेवाल में मनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

by

मरीजों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, तनाव से बचने और पर्याप्त नींद लेने की दी सलाह
गढ़शंकर। सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बीनेवाल में एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार की अगुवाई में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीजों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

इस दौरान मरीजों को बताया गया कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए तनाव से बचना, पर्याप्त नींद लेना, संतुलित आहार खाना और अपनी समस्याओं के बारे में परिवार के सदस्यों से खुलकर बातचीत करना लाभदायक है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार मानसिक परेशानी महसूस होती है, तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। ऐसे व्यक्ति सीएचसी बीनेवाल में पहुंचकर डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं और जरूरत के अनुसार उचित सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर मेडिकल अफसर  डॉ. पल्लवी, फार्मेसी अधिकारी प्रीति, स्टाफ नर्स वीना सोनी, सुनीता रानी, रेडियोग्राफर राज रानी, ओट क्लीनिक के काउंसलर रविंदर कुमार के अलावा धर्मिंदर सिंह, रोशन लाल, परमजीत सिंह और जसविंदर कुमार उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, डिजिटल प्रणाली को और सशक्त बनाने पर जोर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन पंजीकरण, आधार प्रमाणीकरण एवं डीबीटी प्रक्रिया का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण ऊना, 8 जुलाई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई-2.0) के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के उद्देश्य से संचालित विशेष पंजीकरण अभियान...
article-image
पंजाब

ऑक्सीजन प्लांट किया लोकार्पित सांसद मनीष तिवारी ने सिविल अस्पताल नवांशहर में

नवांशहर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज सिविल अस्पताल नवांशहर में नए लगाए गए पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री लिमिटेड, टोंसा के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लिव इन में रह रही उत्तर प्रदेश की 50 वर्षीय महिला की हत्या : हत्यारा ग्रिफ्तार

नाहन  :  जिला सिरमौर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में हरियाणा के एक व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही उत्तर प्रदेश की महिला की...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीष तिवारी, सांसद चंडीगढ़, एवं एच.एस. लक्की ने शहर भर में विभिन्न कार्यक्रमों में लिया भाग

चंडीगढ़, 8 जून : चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी तथा चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने आज शहर में नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने...
Translate »
error: Content is protected !!