सीएचसी बीनेवाल में मनाया गया विश्व दृष्टि दिवस : लोगों को आंखों की नियमित जांच और उचित देखभाल के प्रति किया जागरूक

by

गढ़शंकर।  सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों के अनुसार सीएचसी बीनेवाल में एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार की अगुवाई में विश्व दृष्टि दिवस मनाया गया। इस वर्ष विश्व दृष्टि दिवस की थीम ‘ लव योर्स आईज  – इट्स नॉट जस्ट साइट, इट्स एन एंटियार फ्यूचर ” रही।

इस अवसर पर सीएचसी बीनेवाल के स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ द्वारा लोगों को आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया तथा नियमित रूप से आंखों की जांच करवाने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को आंखों की उचित देखभाल, नियमित नेत्र जांच, धूप एवं धूल से आंखों की सुरक्षा तथा लंबे समय तक मोबाइल और कंप्यूटर के इस्तेमाल से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाव संबंधी जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को बताया कि आंखों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और परेशानी होने पर समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। आंखों की नियमित जांच और समय पर उपचार से दृष्टि संबंधी कई समस्याओं से बचाव किया जा सकता है।

इस अवसर पर  डॉ. गुरप्रताप सिंह, डॉ. तरनवीर सिंह, डॉ. पलवी, फार्मेसी अधिकारी नम्रता, स्टाफ नर्स वीना सोनी, सुनीता रानी, रेडियोग्राफर राज रानी, ओट क्लीनिक काउंसलर रविंदर कुमार, ओट क्लीनिक स्टाफ नर्स परमजीत कौर, धर्मिंदर सिंह, रोशन लाल, परमजीत सिंह और जसविंदर कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

110 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ महिला गिरफ्तार

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने महिला से 110 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एएसआई रमनदीप कौर पोलियो पार्टी के साथ पेट्रोलिंग कर रही थी...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ ज़मीनी जंग: ज़िले के 21 गांवों में निकाली गई नशा मुक्ति यात्राएं

कैबिनेट मंत्री, सांसद, डिप्टी स्पीकर व विधायकों के नेतृत्व में हुए जागरूकता समागम होशियारपुर, 18 मई: ,: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए चलाए जा...
article-image
पंजाब

एक पेड़ बुजुर्गों के नाम” अभियान से विद्यार्थियों को मिला पर्यावरण संरक्षण का संदेश : पूर्व सांसद खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जेजों में आयोजित हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जेजों में आयोजित हुआ पौधारोपण कार्यक्रम होशियारपुर, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों के सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से...
article-image
पंजाब

यूथ काग्रेस पंजाब दुारा सिंघू बार्डर पर किसानों व महिला किसानों के रहने के लिए हाल, गद्दे व रजाईयां और नहाने के लिए गर्म पानी का किया इंतजाम

गढ़शंकर: दिल्ली के बार्डरों पर काले कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए डटे किसानों के लिए पंजाब यूथ काग्रेस के अध्यक्ष वरिंद्र ढिल्लों के नेतृत्व में यूथ काग्रेस दुारा सिंघू बार्डर पर रहने...
Translate »
error: Content is protected !!