गढ़शंकर : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से गढ़शंकर के पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने मुलाकात की। इस दौरान गोल्डी ने परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी तथा गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की।
नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से गढ़शंकर के पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने मुलाकात के दौरान स्थानीय स्तर पर पार्टी संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल तथा क्षेत्र में कांग्रेस को सक्रिय करने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। गोल्डी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित राजनीतिक एवं संगठनात्मक स्थिति से भी परगट सिंह को अवगत करवाया।
गढ़शंकर में पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी की परगट सिंह से हुई इस मुलाकात को स्थानीय संगठन से जुड़े मामलों पर विचार-विमर्श के रूप में देखा जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और संगठनात्मक स्तर पर समन्वय को लेकर चर्चा हुई।
Prev
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए श्री खुरालगढ़ साहिब स्कूल को रविंद्र कौर ने किया वाहन भेंट : ब्रिगेडियर करनैल सिंह से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वाहन उपलब्ध करवाने का किया था अनुरोध
Nextसीएचसी बीनेवाल में मनाया गया विश्व दृष्टि दिवस : लोगों को आंखों की नियमित जांच और उचित देखभाल के प्रति किया जागरूक
