सीएम को मारने की धमकी : एसएफजे के नेता पन्नू पर पंजाब में एफआईआर

by

चंडीगढ़ :  आतंकवादी संगठन सिख फार जस्टिस (एसएफजे) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू खिलाफ पंजाब में एफआईआर दर्ज हुई है। पन्नू ने कल संगरुर के काली माता मंदिर के बाहर खालिस्तानी नारे लिखने की वीडियो जारी की थी। कहा गया कि यदि अरविंद केजरीवाल तथा भगवंत मान खालिस्तान के एजेंडे पर नहीं चलते तो उनका भी वही हाल होगा जो पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का हुआ था। पन्नू के खिलाफ संगरूर में नफरत फैलाने व शांति भंग करने की कोशिश के दोष में यह दूसरा मामला दर्ज हुआ है। इससे पहले मोहाली में देशद्रोह तथा दो भाईचारों को भडक़ाने का मामला दर्ज हो चुका है।
पन्नू ने मंदिर में नारेबाजी के बाद वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने दावा किया कि यह नारे खालिस्तान पक्षीय सिखों ने लिखे हैं। पंजाब में आप सरकार खालिस्तान पक्षीय सिखों के सहयोग से बनी थी। पन्नू ने कहा कि यह नारे इस बात की पुष्टि करते हैं कि 26 जनवरी 2023 को पंजाब खालिस्तान रैफरेंडम पर वोट करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवाओं के साथ खुद खेल मैदान में उतरे सांसद राजकुमार चब्बेवाल – खेलें हमें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैं:-  सांसद राजकुमार चब्बेवाल

होशियारपुर :  होशियारपुर, सांसद राजकुमार चब्बेवाल का मानना है कि खेलें हमारे जीवन में न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देती हैं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करती...
article-image
पंजाब

आबकारी नीति में बदलाव का मान सरकार का प्रस्ताव : शराब ठेकेदारों को अपने ठेकों को रिन्यू कराने का दिया विकल्प

चंडीगढ़  : पंजाब सरकार शराब ठेकेदारों को अपने ठेकों को रिन्यू कराने का विकल्प दिया है। प्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति के तहत 5 फीसदी राजस्व बढ़ोत्तरी के साथ ठेकों को रिन्यू कराने...
article-image
पंजाब

6.11 करोड़ रुपए की लागत से मुकम्मल हुआ प्रोजैक्ट, 1000 व्यक्तियों के एकत्रीकरण की समर्था

लोगों को जल्द समर्पित होगा कम्यूनिटी सैंटर: सुंदर शाम अरोड़ा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कम्यूनिटी सैंटर आम लोगों के लिए होगा लाभप्रद होशियारपुर:   उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने लगभग मुकम्मल हो...
Translate »
error: Content is protected !!