सीएम भगवंत मान अस्पताल से डिस्चार्ज : 5 सितंबर को हुए थे भर्ती

by

मोहाली : मुख्यमंत्री भगवंत मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से गुरुवार (11 सितंबर) को डिस्चार्ज कर दिया गया। बीते शुक्रवार (5 सितंबर) को सीएम मान को अस्पताल में भर्ती किया गया था।

बुधवार (10 सितंबर) को अस्पताल की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि सीएम की सेहत में सुधार हो रहा है. सभी वाइटस्ल पैरामीटर स्टेबल हैं. सीएम मान अस्पताल में भर्ती थे लेकिन उन्होंने वहां से ही कैबिनेट की मीटिंग में हिस्सा लिया था और पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे का ऐलान किया था. इसके साथ ही एक्स पर शेयर वीडियो में वो बाढ़ के राहत कार्य में लगे लोगों से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया।

पंजाब में बाढ़ से 53 लोगों की मौत :  बता दें कि पंजाब में बाढ़ के से मृतकों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है. बाढ़ के कारण 23 जिलों के 2,185 गांव प्रभावित हुए हैं. पठानकोट में तीन लोगों का अभी भी पता नहीं चल पाया है. राज्य भर में 115 राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें 4,533 लोग रह रहे हैं. 18 जिलों में 1,91,981.45 हेक्टेयर भूमि पर लगी फसलें नष्ट हो गई हैं।

22 जिलों के 2185 गांवों में बाढ़ का कहर

10 सितंबर तक 22 जिलों के 2,185 गांवों में बाढ़ का कहर बरपा है और 3,88,466 से अधिक आबादी इससे प्रभावित हो गई है. एनडीआरएफ की 14 टीम, एसडीआरएफ की दो टीम, सेना की 18 इकाई और एक इंजीनियर कार्यबल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय रूप से तैनात हैं।

सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा पंजाब

पंजाब इस समय दशकों में सबसे भीषण बाढ़ आपदाओं में से एक का सामना कर रहा है. सतलुज, व्यास और रावी नदियों में उफान के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण राज्य में बाढ़ आ गई. इसके अलावा, पंजाब में हाल के दिनों में हुई भारी बारिश से भी बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगर जिंदा है तो… तो उसका कर देना चाहिए एनकाउंटर : पहलगाम हमले में शामिल आतंकी आदिल की मां ने सुरक्षाबलों से की मांग, ‘

-कश्मीर के पहलगाम हमले में शामिल आतंकी आदिल हुसैन थोकर की मां शहजादा बानो ने कहा है कि अगर उसका बेटा इसमें शामिल है तो उसका एनकाउंटर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, ”अगर आदिल...
article-image
पंजाब

‘क्या देश को व्हाइट हाउस से चलाया जा रहा …सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर कसा जोरदार तंज

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय रिफाइनरियों को रूसी तेल खरीदने की अनुमति देने की छूट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

झुंगिया अड्डा स्थित सीमेंट स्टोर पर फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार

8 अक्टूबर को फायरिंग के बाद मांगी थी 50 लाख रुपये की फिरौती गढ़शंकर, 29 अक्टूबर : गढ़शंकर के बीत क्षेत्र के गांव अड्डा झुंगिया में 8 अक्टूबर को सीमेंट की दुकान पर फायरिंग...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर-49D में ट्रांसफॉर्मर के नीचे खड़ी झाड़ियां में लगी आग, बड़ा हादसा टला

स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर पाया गया काबू……. पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 23 मई :  चंडीगढ़ के सेक्टर-49D स्थित हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब हाउस...
Translate »
error: Content is protected !!