संतों की याद में 21 वां वार्षिक रक्तदान कैंप 9 को

by

गढ़शंकर : गुरुद्वारा मंजी साहिब गांव मोइला वाहिदपुर में युवाओं द्वारा राष्ट्रीय यूथ नेता अकाली दल हरप्रीत सिंह रिंकू बेदी के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक के निर्णय की जानकारी देते हुए हरप्रीत सिंह रिंकू बेदी ने बताया की संत बाबा हरनाम सिंह रोडे वाले तथा संत बाबा हरनाम सिंह रंगपुर वालों की याद में 21वां वार्षिक रक्तदान कैंप 9 जून को गुरुद्वारा साहिब में आयोजित किया जाएगा। हरप्रीत सिंह रिंकू बेदी ने बताया कि रक्तदान के प्रबंधों के लिए बलवीर सिंह राय, गुरिंदर सिंह गिंदा, जसकरण सिंह, हरप्रीत सिंह हैप्पी की कमेटी गठित की गई है। उन्होंने इलाके के युवाओं को समाज सेवा के इस कार्य में रक्तदान हेतु पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कैंप दौरान कोविड-19 संबंधी हिदायतों को मुख्य रखते हुए प्रबंध किए जाएंगे। बैठक दौरान अन्य के साथ मनराजवीर सिंह, मनवीर सिंह राय, हरप्रीत सिंह बैंस, बलविंदर सिंह सिद्धू, जसकरण सिंह, गुरकरण सिंह लहिल, गुरप्रीत सिंह गोपी, सतिंदर सिंह मोइला, सनी मोइला, गुरदीप सिंह दीपा व अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस मुलाजिमों को बड़ा तोहफा : नई पुलिस भर्ती में पुलिस मुलाजिमों के बच्चों के लिए : दो फीसदी कोटा निर्धारित

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार द्वारा लगातार अहम फैसले लिए जा रहे हैं तथा लोक हित में बड़े ऐलान हो रहे हैं। अब मुख्यमंत्री मान द्वारा पुलिस...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में बदलाव के संकेत : जमीनी स्तर पर जाकर नए लोगों को जिम्मेदारी देनी होगी – अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

चंडीगढ़ :  कांग्रेस पंजाब में अपने चुनावी प्रदर्शन से काफी उत्साहित है। राज्य की 13 में से 7 लोकसभा सीटें जीत ली हैं. इस जीत के बाद अब पार्टी की नजर 2027 में होने...
article-image
पंजाब

कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर : बुजुर्ग पति-पत्नी की मौके पर मौत

 बटाला :  नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा गांव बिधीपुर के पास हुआ, जहां तेज...
Translate »
error: Content is protected !!