माहिलपुर से जेजों व कोट फतूही सड़कें बनाने की मांग को लेकर अंबदेकर सैना ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

by

गढ़शंकर। अंबेदकर सेना पंजाब की ओर से मंगलवार को एसडीएम गढ़शंकर के जरिए मुख्यमंत्री पंजाब को माहिलपुर से जेजों व कोट फतूही को जाने वाली सड़क का निर्माण जल्द करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। जिसकी एक कापी पीडब्ल्यूडी मंत्री पंजाब व डिप्टी कमिशनर होशियारपुर को सौंप गई। इस दौरान अंबेदकर सैना के सदस्यों ने बताया कि उक्त दोनों सड़कें श्री गुरू रविदास महाराज जी की चरनछोह प्राप्त धरती खुरालगढ़ साहिब व अन्य धार्मिक स्थानों को गढ़शंकर से नंगल की ओर जाने वाली सड़क के हालात बद से बदतर हो चुके है। श्री गुरू रविदास जी को मानने वाले लोग भारत के अलग-अलग स्थानों से हजारों की संख्या में हर रोज नतसमस्तक होने के लिए श्री खुरालगढ़ साहिब को जाते हैं। सड़क की हालत खस्ता होने के कारण यहां रोजाना कोई न कोई हादसा होता रहता है। धार्मिक स्थानों पर जाने वाले लोग व राहगीर हर रोज सड़क की हालत खराब होने के कारण हादसों का शिराक होते हैं। पिछले कुछ ही महीनों में हुई दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। जिस कारण माहिलपुर से जेजों व माहिलपुर से कोट फतूही को जाने वाली सड़की हालत खराब होने के कारण इस सड़क ने खूनी सड़क का रूप धारण कर लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उनकी मांग को पूर्ण करते हुए जल्द स जल्द इस सड़क पर काम शुरू करवाया गया। यदि सरकार की ओर से 20 दिनों में यदि सड़क के निर्माण का कार्य शुरू न किया गया तो भविष्य में संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेल जाते समय संजय सिंह पत्नी से क्या कह गए खास बात …

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी ने कहा कि छापेमारी में उनके घर से कुछ नहीं मिला है। सिर्फ ऊपर से आये दबाव के...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने रेलमंत्री को लिखा पत्र; गांव बसियाला व बकापुर से निकलती रेलवे क्रॉसिंग को बंद ना करने की अपील

गढ़शंकर :   श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर नवांशहर-जैजों रेल लिंक पर पड़ते गांवों बसियाला व बकापुर से निकलती रेलवे क्रॉसिंग...
article-image
पंजाब

विधानसभा में बाजवा ने पूछा…. लॉरेंस का इंटरव्यू करवाने वाला अधिकारी कहां गायब

चंडीगढ़, 06 अगस्त । पंजाब विधानसभा में गुरुवार को गैंगस्टरों के मुद्दे पर सरकार तथा विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि ड्रग्स के एक मामले में तीन...
article-image
पंजाब

49 लाख 70 हजार लागत वाली वाटर स्कीम का सकरुली में डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रोड़ी द्वारा शुभारंभ

गढ़शंकर : गांव सकरुली में काफी लंबे समय से पीने वाले पानी की समस्या से जूझ रहे गांववासियों के लिए हलका विधायक एवं डिप्टी स्पीकर विधानसभा पंजाब जयकृष्ण सिंह रोड़ी ने 49 लाख 70...
Translate »
error: Content is protected !!