सीएम भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान BJP में शामिल : पंजाब की राजनीति में हलचल

by

नायब सैनी और सुनील जाखड़ ने दिलाई BJP की सदस्यता, AAP पर साधा निशाना

2027 चुनाव से पहले BJP की बड़ी सेंध, भगवंत मान के परिवार तक पहुंची सियासी लड़ाई

एएम नाथ। चंडीगढ़ : पंजाब की राजनीति में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दल अपने संगठन को मजबूत करने और विरोधियों के खेमे में सेंध लगाने में जुटे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार में ही राजनीतिक सेंध लगा दी है। मुख्यमंत्री के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए।
ज्ञान सिंह मान को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा।
ज्ञान सिंह मान पहले आम आदमी पार्टी के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में AAP के कैंपेन इंचार्ज के रूप में भी काम किया था। ऐसे में उनका भाजपा में शामिल होना मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए राजनीतिक और पारिवारिक दोनों स्तर पर बड़ा झटका माना जा रहा है।
भाजपा में शामिल होने के दौरान ज्ञान सिंह मान के साथ दो अन्य युवा नेताओं ने भी पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर सुनील जाखड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यशैली और चरित्र को करीब से देखने के बाद इन नेताओं ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी जॉइन की है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पंजाब में भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा।
प्रेस वार्ता के दौरान जाखड़ ने पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में ED की रेड भ्रष्टाचार के खिलाफ हो रही हैं और ये आगे भी जारी रहेंगी। जाखड़ ने कहा कि जरूरत पड़ी तो CBI की कार्रवाई भी होगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि ED की कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी दबाव की राजनीति और गुंडागर्दी पर उतर आई है, जिसे पंजाब की जनता देख रही है। जाखड़ ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि “यह पंजाब है, इसे ममता बनर्जी का बंगाल नहीं बनने देंगे।” उन्होंने दावा किया कि बंगाल की तरह अब पंजाब की जनता भी आम आदमी पार्टी से हिसाब लेने की तैयारी में है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेले, त्यौहार और उत्सव हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग : कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने जिला स्तरीय आषाढ़ नाग मेला में की शिरकत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उठाया लुत्फ

चंबा, 25 जून : कृषि एवं पशु पालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की धरती है। यहां पर आयोजित होने वाले मेले, त्यौहार और उत्सव हमारे जीवन का एक अभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय माँ शूलिनी मेला आरम्भ : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन में तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक शूलिनी मेले का विधिवत शुभारम्भ...
article-image
पंजाब

रेड मारने पहुंची थाना-7 की पुलिस टीम…..स्पा सेंटर मालिक शटर गिराकर भागा : सीढ़ी लगाकर निकाले गए मुलाजिम

जालंधर :  जालंधर में पुलिस को पिम्स अस्पताल के पास स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना मिली थी। रेड मारने पहुंची थाना-7 की पुलिस टीम को देख स्पा सेंटर संचालक बिल्डिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वेलेंटाइन डे पर कंगना रनोत के होटल का शुभांरभ : कंगना रनोत के होटल में 680 में वेज तो 850 रुपये में नॉन वेज थाली

मनाली। बॉलीवुड अभिनेत्री एवं मंडी सांसद कंगना रनोत के ‘द माउंटेन स्टोरी’ रेस्तरां की आज विधिवत शुरुआत हो गई। कंगना के रेस्तरां में पर्यटक पहाड़ी वेज थाली का 680 तो नॉन वेज थाली का...
Translate »
error: Content is protected !!