जिले में पंचायती राज चुनावों के लिए 1020 मतदान केंद्र स्थापित 4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जिले का सबसे ऊँचा मतदान केंद्र चसक भटोरी

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चम्बा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिले में कुल 1020 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए 3813 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निर्वाचन ड्यूटी लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि जिले में कुल मतदान केंद्रों में से 860 सामान्य, 127 संवेदनशील तथा 33 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि विकास खंड सलूणी में कुल 125 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 110 सामान्य तथा 15 संवेदनशील मतदान केंद्र शामिल हैं। विकास खंड भटियात में 244 मतदान केंद्रों में 238 सामान्य और 6 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। विकास खंड मैहला में 160 मतदान केंद्रों में 116 सामान्य, 43 संवेदनशील तथा 1 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किया गया है। इसी प्रकार विकास खंड तीसा में कुल 174 मतदान केंद्रों में 136 सामान्य, 23 संवेदनशील तथा 15 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। विकास खंड चम्बा में 178 मतदान केंद्रों में 162 सामान्य, 14 संवेदनशील तथा 2 अति संवेदनशील मतदान केंद्र शामिल हैं। विकास खंड भरमौर में कुल 87 मतदान केंद्रों में 49 सामान्य, 23 संवेदनशील तथा 15 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। वहीं विकास खंड पांगी में कुल 52 मतदान केंद्रों में से 49 सामान्य तथा 3 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विकास खंड तीसा की भंजराडू ग्राम पंचायत के तहत दो महिला मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला मदन तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा में स्थापित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जनजातीय क्षेत्र पांगी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला चसक भटोरी, समुद्र तल से लगभग 4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित जिले का सबसे अधिक ऊंचाई वाला मतदान केंद्र है।
उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा सुरक्षा एवं निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया : बड़सर के लिए करोड़ों के बजट से विकास कार्यों को मिलेगी गति: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर-धनेटा और बड़सर-शाहतलाई सड़क के लिए जारी हुआ 3-3 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट बड़सर 4 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के दौरान बड़सर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ई-कैच पोर्टल के प्रभावी उपयोग को लेकर बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षत

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिले से संबंधित विभिन्न योजनाओं, सेवाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु ई-कैच पोर्टल के प्रभावी प्रयोग को लेकर बैठक आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

250 करोड़ मांगे वित्त आयोग से डिप्टी स्पीकर आवास और ओल्ड मैट्रोपोल को बदलने के लिए

एएम नाथ। शिमला : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उपाध्यक्ष आवास और ओल्ड मैट्रोपोल को बदलने का सुझाव 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष को दिया है। उन्होंने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डा....
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

8,500 वर्ग मीटर भूमि पर 4.74 करोड़ रुपये की लागत से बनी परियोजना से प्रतिदिन लगभग 2,000 यूनिट बिजली होगी पैदा

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला शहर की पहली सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के धर्मशाला में स्थापित की गई पहली 750 किलोवाट...
Translate »
error: Content is protected !!