सीएम मान के रिश्तेदारों के घर हुई बड़ी चोरी : चोर ले उड़े 20 तोला सोना

by

संगरूर : पंजाब के सीएम भगवंत मान के रिश्तेदार के घर में चोरों ने हाथ साफ कर लिया। चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। कैसे वे घर में घुसे और कमरों के दरवाजे और खिड़कियां तोड़ दीं और बड़ी मात्रा में सोना और नकदी लेकर भाग निकले। चोरी सीएम मान के पैतृक परिवार में हुई
बीती रात्रि संगरूर जिले के गांव खरयाल रोड स्थित पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत मान के रिश्तेदार के घर पर चोरी का मामला सामने आया, जिसके चलते चोरों ने उनके घर से करीब 20 तोले सोना और एक लाख रुपये चोरी कर लिए। घरवालों ने बताया कि वे घर में सो रहे थे, तभी रात में चोर सीढ़ियों के रास्ते गेट तोड़ कर उनके घर में घुस गए। फिर वे सीधे घर में बनी दुकान में पहुंचे, जहां से करीब 20 तोला सोना और एक लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि सामने लगे कैमरे में तीन चोर नजर आ रहे हैं। इस मौके पर जांच अधिकारी प्रतीक जिंदल ने कहा कि वे जांच कर रहे हैं और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

11 करोड़ से बनेगी अरलू-किटपल सड़क, जल्द करेंगे शिलान्यासः वीरेंद्र कंवर

वीरेंद्र कंवर ने किया करौड़, अरलू कुंदों, अरलू, भरमौत, चकसर दगड़ू, मजियानी, लवांकड तथा रीबाड़ में की संपर्क से समर्थन यात्रा ऊना, 2 फरवरीः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की 21 उम्मीदवारों की जारी की सूची : केजरीवाल को चुनौती देगा पूर्व का बेटा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन न होने पर कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी । पार्टी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोनों जमकर नाचे ..66 साल के बुजर्ग ने 35 साल की महिला से रचाई शादी, 3 सप्ताह बाद दिया रिसेप्शन

एएम नाथ : कुल्लू :  बंजार उपमंडल के थरिम्बला गांव से एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 66 वर्षीय सोम देव ने 35 वर्षीय युवती के साथ विवाह रचाया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ऑफिस ऊना के कलर्क राकेश को मिला राजभाषा पुरस्कार

ऊना : 15 सितंबरः उपायुक्त कार्यालय ऊना में कलर्क के रूप में कार्यरत राकेश कुमार को राज्य स्तरीय राजभाषा पुरस्कार से शिमला में सम्मानित किया गया है। उन्हें हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर शहरी...
Translate »
error: Content is protected !!