सीएम सुक्खू की सुरक्षा में चूक – अचानक काफिले में घुसा गया युवक – युवक ने कहा मुख्यमंत्री से पदों को भरने की मांग उठाई

by
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। अचानक एक युवक सीएम के काफिले में घुस गया। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के तहत आन वाले ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में बेरोजगार युवक ने सीएण सुक्खू का ही काफिला रुकवा दिया।
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने दूर से इसका वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सीएम सु्क्खू कांगड़ा से मनाली की तरफ जा रहे थे, तभी अचानक एक युवा रास्ते में मुख्यमंत्री की गाड़ी की तरफ इशारा करने लगा। यह देख मुख्यमंत्री ने गाड़ी रुकवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी दौड़ पड़े। युवक करीब सात सेकंड तक मुख्यमंत्री के पास अकेला खड़ा रहा। सुरक्षाकर्मियों को यहां आने में इतना समय लग गया। इसके बाद जब युवक ने मुख्यमंत्री को अपनी कहानी बताई तो एक सिपाही ने युवक को धक्का देकर एक तरफ कर दिया। वीडियो में अन्य युवक काफिला रोकने वाले युवक की तारीफ भी करते सुनाई दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का काफिला रोकने वाले युवक की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है। वीडियो में युवक अपना नाम गुरमीत सिंह बता रहा है, जो ज्वाली का रहने वाला है। युवक का कहना है कि वह वेटनरी फार्मासिस्ट है और बेरोजगार है। युवक के अनुसार विभाग में पद खाली हैं। उसने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री से इन पदों को भरने की मांग उठाई है। युवक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनकी बात सुनने के बाद समाधान का आश्वासन दिया है। इसके लिए गुरमीत सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति जेल में, अब महिला और युवक चिट्टा के साथ गिरफ्तार

 हरोली :  पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) टीम ने ऊना जिले के हरोली के सीमावर्ती गांव पंडोगा में एचआरटीसी की बस में 8.53 ग्राम चिट्टा लेकर आ रहे एक महिला और युवक को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में बनेंगे 2 नए मतदान केंद्र – जिला निर्वाचन अधिकारी

मतदान केंद्रों की रैंडमाइजेशन के संदर्भ में बैठक का आयोजन रोहित भदसाली।  शिमला 19 सितंबर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां जिला में मतदान केंद्रों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

MLA रामकुमार चौधरी को स्टोन क्रेशर पर हाईकोर्ट से लगा झटका : आईपीएस इल्मा अफरोज से भी हो चुका है टकराव

एएम नाथ।  शिमला. हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने जिला सोलन के बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ में स्थापित स्टोन क्रशरों पर नियमों का उल्लंघन कर संचालन करने से जुड़े मामले में नोटिस जारी किया है। हाइकोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!