सीएम सुक्खू के गढ़ ..भाजपा ने लहराया परचम : हमीरपर जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा

by

एएम नाथ : हमीरपुर, 06 जुलाई :   मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में पंचायती राज चुनावों के बाद जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर भी भारतीय जनता पार्टी ने विजय प्राप्त कर कब्जा कर लिया है।

 जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा समर्थित सदस्यों ने दोनों प्रमुख पदों पर सर्वसम्मति से जीत दर्ज कर संगठन की मजबूती और जनसमर्थन का परिचय दिया। धमरोल वार्ड से निर्वाचित जिला परिषद सदस्य अनीता देवी को सर्वसम्मति से जिला परिषद अध्यक्ष तथा करेर वार्ड से निर्वाचित गुरदीप सिंह को सर्वसम्मति से जिला परिषद का उपाध्यक्ष चुना गया।

भाजपा ने कहा कि जिला परिषद के परिणाम घोषित होने के कई सप्ताह बाद तक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव लंबित रखे गए। पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक समीकरण बदलने तथा अनैतिक तरीकों से समीकरण अपने पक्ष में करने की मंशा से इन चुनावों में अनावश्यक विलंब किया। किंतु लोकतांत्रिक मूल्यों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की दृढ़ता के सामने ऐसे सभी प्रयास विफल रहे तथा अंततः भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने दोनों पदों पर निर्विरोध विजय प्राप्त कर कांग्रेस सरकार की मंशा पर करारा जवाब दिया। चुनाव प्रक्रिया भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा तथा जिला प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश सचिव अमित ठाकुर के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक आशीष शर्मा, भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र राणा, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, डॉ. अनिल धीमान व विजय अग्निहोत्री, जिला महामंत्री अजय रिंटू, सभी मंडलों के अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चुनाव परिणाम घोषित होने के उपरांत भाजपा नेताओं के नेतृत्व में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा अन्य विजयी सदस्यों के साथ जिला परिषद भवन से गांधी चौक तक भव्य विजय रैली निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक एक-दूसरे को बधाई दी तथा इस विजय को हमीरपुर की जनता द्वारा भाजपा की नीतियों, संगठनात्मक शक्ति और जनसेवा के प्रति व्यक्त विश्वास का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि हमीरपुर में भाजपा की यह जीत केवल ट्रेलर है, पूरी पिक्चर 2027 के विधानसभा चुनावों में सामने आएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को उनके अपने गृह जिले की जनता ने उनकी वास्तविक राजनीतिक स्थिति का एहसास करा दिया है। जो मुख्यमंत्री अपने ही गृह जिले में राजनीतिक बढ़त कायम नहीं रख पा रहा है, उससे प्रदेश सरकार के संचालन की स्थिति का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को पूरी तरह जवाब देगी।

भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में मिली यह विजय स्पष्ट संदेश है कि जनता विकास, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति के साथ खड़ी है। पार्टी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जिला परिषद जनहित और विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑडिट पैरों की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट एक माह के भीतर करें प्रस्तुत : इन्द्रदत्त लखनपाल

स्थानीय निधि लेखा समिति ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश अधिकारी ऑडिट पैरों को तुरंत करवाएं निवारण – इन्द्रदत्त लखनपाल ऊना, 16 अक्तूबर – हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक सोमवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में नियोजित विकास के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर काम करें अधिकारी – उपमुख्यमंत्री

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 दिसंबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले में नियोजित विकास के लिए अधिकारियों को प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगला एक वर्ष जिले के पांचों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैड़ी मेला 7 से 17 मार्च तक, 1600 पुलिस कर्मी और होमगार्ड जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

होली मैड़ी मेले के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त ने की बैठक रोहित जसवाल।  ऊना, 28 जनवरी – उपमंडल अम्ब के तहत आयोजित होने वाला होली मैड़ी मेला इस वर्ष 7 से 17 मार्च...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ऑन सेल की फितरत से बाज नहीं आ रही है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

मॉडर्न टाउनशिप के नाम पर प्रदेश को फिर बेचने की साज़िश कर रही सरकार सस्ती जमीनें लेकर हिमुडा को देने और फिर उसे बिल्डर्स को देने की साज़िश एनओसी देने के लिए पंचायतों पर...
Translate »
error: Content is protected !!