सड़क हादसा: सड़क धंसने से पलटी निजी बस, 16 यात्री घायल, 3 महिलाओं की हालत गंभीर

by

एएम नाथ । मंडी ।  मंडी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुंदरनगर उपमंडल के भवाणा क्षेत्र में सड़क धंसने की वजह से एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना में 16 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें पहुंची और तीन महिलाओं की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार, निजी प्रियंका बस बिलासपुर से सुंदरनगर की ओर जा रही थी, जब बस भवाणा पुल से करीब 200 मीटर पहले पहुंची, तभी अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई लोग सीटों और बस के ढांचे के बीच फंस गए, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और घायलों को बस से सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक राकेश जम्वाल और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को सभी घायलों का जल्द और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीड़ितों को सरकारी सहायता और राहत राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर के प्रत्येक गांव को चरणबद्व तरीके से मिलेगी सड़क सुविधा: पठानिया

एक करोड़ से बनेगी वरदाई-शाहपुर कालेज सड़क, विधायक ने किया शिलान्यास धर्मशाला, 28 अगस्त। शाहपुर विस क्षेत्र के प्रत्येक गांव को चरणबद्व तरीके से सड़क के साथ जोड़ा जाएगा ताकि लोगों को आवागमन की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर लोक सभा सीट से आस्था अग्निहोत्री का नाम आने से आया नया ट्विस्ट : कांग्रेस मंडी से विक्रमादित्य सिंह और शिमला सीट से विनोद सुल्तानपुरी के नाम की कर सकती घोषणा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल कांग्रेस के लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव के टिकट पर आज दिल्ली में हुए मंथन में सेंटर इलेक्शन कमेटी की मीटिंग में मंडी सीट पर विक्रमादित्य सिंह और शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रबंधन पर जागरुकता की अलख जगाएंगे लोक कलाकार : डीडीएमए की ओर से जिले भर में आयोजित किए जाएंगे जागरुकता कार्यक्रम

हमीरपुर 03 अक्तूबर। आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस (आईडीडीआरआर) के अंतर्गत प्रदेश भर में एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलाए जा रहे समर्थ-2023 अभियान के तहत जिला हमीरपुर में भी आम लोगों...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टैगोर थिएटर में सजी गीत संगीत की महफिल में घंटों झूमते रहे दर्शक

सेलिब्रेट मेलोडीज विद नीना के सौजन्य से मिनी टैगोर थिएटर में हुआ बिग म्यूजिकल प्रोग्राम का आयोजन ट्राइसिटी के करीब 60 गायक गायिकाओं ने सदाबहार नगमे पेश कर, बिखेरा अपनी आवाज का जादू इस...
Translate »
error: Content is protected !!