प्रेमी संग मिलकर पति पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतारा : हिमाचल में सनसनीखेज वारदात

by

कसैली :  कसौली के बोहली पंचायत के जोहड़ पटियाला गांव में प्रेमी संग मिल कर पति पर चाकू से हमला कर पति की हत्या कर दी । पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेमी साथ मिलकर महिला ने चाकू से हमला कर आपने पति की हत्या की और सबूत मिटाने की नीयत से शव को घर से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार शनिवार रात मृतक को घर में एक पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोप है कि महिला और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर मृतक पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों आरोपितों ने शव को घर से दूर झाड़ियों में फेंक दिया, ताकि घटना को छिपाया जा सके। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में शव पड़ा देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमयू अस्पताल भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। घटनास्थल से जुटाए गए फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है तथा हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं, विशेषकर कथित प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल की भी जांच कर रही है। आरोपितों से लगातार पूछताछ की जा रही है और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। दंपती की एक छोटी बेटी भी है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे का वास्तविक मकसद विस्तृत जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल दोनों आरोपितों के खिलाफ हत्या और आपराधिक षड्यंत्र सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक 30 वर्षीय रूपलाल निवासी नेपाल और 26 वर्षीय पत्नी चंद्रा चलाउने दोनों नेपाल के निवासी हैं। प्रेमी 35 वर्षीय चक्रा बहादुर निवासी गांव तहसील मरम परीकांडा वार्ड नंबर नौ जिला सलियाण नेपाल का ही रहने वाला है। पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति रूपलाल की गला रेतकर हत्या की है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

गुरू रविदास ने मानवता को समता, समभाव, सेवा एवं सद्भावना का मंत्र दिया: कंवर

ऊना 7 फरवरी: संत गुरू रवि दास ने मानवता को समता, समभाव, सेवा एवं सद्भावना का गुरूमंत्र देकर एक आदर्श समाज के निर्माण की प्रेरणा दी तथा ईश्वर के प्रति अपने असीम प्रेम को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेम संबंध का मामला : घर बुलाकर बांधा और कुल्हाड़ी से काट डाला

फरीदकोट :  गांव पिपली में प्रेम संबंध का मामला खूनी अंजाम तक पहुंच गया। फरीदकोट की धारा सिंह कालोनी निवासी 26 वर्षीय अर्शदीप सिंह की घर बुलाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनावी बांड : 1368 करोड़ किए दान जिसने – कौन हैं लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन, 13 राज्यों में चलता है फर्म

नई दिल्ली  : भारतीय निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मानते हुए चुनावी बांड का विवरण जारी कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भारतीय स्टेट बैंक ने 12 मार्च...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धायला स्कूल के प्रणव ने मिडल मेरिट स्कालरशिप में जिला में पांचवा स्थान प्राप्त किया

पट्टा मेहलोग, 20 जनवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत घड़सी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला धायला के प्रणव पुत्र मनोज कुमार ने स्वर्ण जयंती मिडल मैरिट स्कालरशिप स्टेज दो की परीक्षा में जिला...
Translate »
error: Content is protected !!