आकांक्षी जिला कार्यक्रम की प्रगति पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की समीक्षा

by

समयबद्ध लक्ष्य पूरे करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। चंबा, मार्च 20 :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में आकांक्षी जिला एवं खंड कार्यक्रम के तहत विभिन्न सूचकांकों, सम्पूर्णता अभियान 2.0 तथा निगमित उत्तरदायित्व योजना एवं नीति आयोग निधियों के उपयोग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
मुकेश रेपसवाल ने आकांक्षी जिला एवं खंड कार्यक्रम के विभिन्न संकेतकों के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े संकेतकों के अंतर्गत जिले में कम जन्म वजन शिशु प्रतिशत दर मानक के तहत परिपूर्णता हासिल करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पोषण एवं संबंधित विशेषज्ञों के सहयोग से कार्यशाला आयोजित करने को कहा।
गर्भवती महिलाओं की समुचित प्रसव-पूर्व देखभाल सुनिश्चित करने के लिए कम से कम चार प्रसव-पूर्व जांच (एएनसी) पूर्ण कराने के लिए उनका समय पर पंजीकरण करने के निर्देश दिए गए।
मुकेश रेपसवाल ने कहा कि चूंकि सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत अधिकांश सूचकांकों की परिपूर्णता हासिल की जा चुकी है। ऐसे में विभागीय अधिकारी ऑनलाइन डाटा अपलोड करते समय विशेष निगरानी रखें।
उपायुक्त ने निगमित उत्तरदायित्व योजना एवं नीति आयोग निधियों के उपयोग को लेकर भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। साथ में उन्होंने पूर्ण हो चुके कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करवाने को कहा।
बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.जालम सिंह भारद्वाज, उपनिदेशक उद्यान डॉ. प्रमोद शाह,
कृषि डॉ.भूपेंद्र सिंह, पशुपालन डॉ.राकेश भंगालिया, जिला योजना अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह, प्रबंधक अग्रणी बैंक डीसी चौहान, जिला विकास अधिकारी तिवेन्द्र चिनोरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कमल किशोर शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी तिलक कुमार सहित विभिन्न खंड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूटी को ट्रक ने मारी टक्कर : स्कूटी अनियंत्रित होकर नीचे गिरी तो स्कूटी चालक के ऊपर से टायर निकला, मौके पर ही मौत 

गढ़शंकर |  गढ़शंकर शहर के बीच बंगा चौंक में ट्रक दुआरा स्कूटी को टक्कर मारने से स्कूटी चालक के गिर गया और ट्रक का टायर उप्पर से निकल गया। जिससे स्कूटी चालक की मौके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के कर्मचारियों को इस महीने वेतन पांच तारीख यानि 5 सितंबर तथा पेंशनरों को पेंशन 10 सितंबर को दी जाएगी – चुनावी वर्ष में प्रदेश के खजाने को लुटाने का काम पिछली जयराम सरकार ने किया था : सीएम सुक्खू

 एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश के कर्मचारियों को इस महीने वेतन पांच तारीख यानि 5 सितंबर तथा पेंशनरों को पेंशन 10 सितंबर को दी जाएगी। वेतन तथा पेंशन को पहली तारीख की बजाय क्रमशः...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरे पिता अक्सर शराब के नशे में मेरे साथ यौन शोषण करते थे, करते थे मुझ पर हिंसा- जब मैं छोटी थी : स्वाति मालीवाल

दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने हाल ही में बीबीसी के एक प्लेटफार्म पर अपनी बचपन की दर्दनाक यादों को साझा किया, जब उन्होंने अपने पिता द्वारा यौन शोषण का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू इस दिन करेंगे 750 मीटर लंबे रोपवे का उद्घाटन

रोहित राणा। शिमला :हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 3 दिसंबर 2024 को मंडी जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वे विकास कार्यों और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के...
Translate »
error: Content is protected !!