सभी विकासखंड अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों को निर्धारित समयावधि में करें पूर्ण – DC राघव शर्मा

by
ऊना, 7 दिसम्बर – सभी बीडीओ विकास खंडों में चल रहे विकास के विभिन्न कार्यों में तीव्रता लाकर उन्हें शीघ्र पूरा करें ताकि लोगों को लाभान्वित किया जा सके। यह बात उपायुक्त राघव शर्मा ने समस्त खंड विकास अधिकारियों के साथ डीआरडीए हॉल में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने समस्त विकास खंड अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं का भी व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग इन योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ उठा सकें। उपायुक्त ने कहा कि पंचायतों में चल रहे मुख्य कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर उन्हें समयबद्ध पूरा करें।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
इस अवसर पर समस्त विकासखंड अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस की कार्यप्रणाली पर लग रहे आरोप दुर्भाग्यपूर्ण, संज्ञान ले मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

इस हफ़्ते जिस तरह के आरोप पुलिस पर लगे हैं, वह पुलिस की साख के लिए ठीक नहीं दिल्ली को पानी देने के मुद्दे पर हिमाचल सरकार के यू टर्न पर बोले जयराम ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में भी चिट्टे के विरुद्ध मैगा वॉकथॉन की अगुवाई करेंगे मुख्यमंत्री : शिमला और धर्मशाला के बाद अपने गृह जिले में लोगों को चिट्टे के विरुद्ध करेंगे लामबंद

आईजी विमल गुप्ता और उपायुक्त अमरजीत सिंह ने आयोजन स्थल एवं रूट का लिया जायजा पुलिस का मशहूर ऑर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ और बैंड का दस्ता भी प्रतिभागियों में भरेगा जोश  एएम नाथ। हमीरपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला प्रोजेक्ट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने हेतु आवेदन आमंत्रित

एएम नाथ। चम्बा : बाल विकास परियोजना अधिकारी मैहला राजेश राय ने बताया कि बाल विकास परियोजना मैहला जिला चम्बा के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाडी केन्द्रों में 3 आगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा 6 आगनबाड़ी सहायिकाओं के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉक आउट …अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पूर्व सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बजट में बताने को जब कोई उपलब्धि नहीं तो इसी तरह की तथ्यहीन बातें करनी पड़ रही एएम नाथ। शिमला : बजट अनुमानों पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भारतीय जनता पार्टी के...
Translate »
error: Content is protected !!