विभागीय अप्रयुक्त भूमि की सूचना 23 मार्च से पहले करवाई जाए उपलब्ध : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चंबा, मार्च 20 :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज विभिन्न विभागों के पास उपलब्ध अप्रयुक्त भूमि (अन-यूटिलाइज़्ड लैंड) की समीक्षा को लेकर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सभागार में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में विभिन्न उप मंडल दंडाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े ।
उपायुक्त ने बैठक में निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों के पास उपलब्ध अप्रयुक्त भूमि की विस्तृत जानकारी 23 मार्च से पूर्व जिला राजस्व अधिकारी द्वारा निर्धारित विशेष प्रारूप में उपलब्ध करवाई जाए। साथ में उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि यह जानकारी मोहल स्तर पर हो।
मुकेश रेपसवाल ने संबंधित उपमंडल दंडाधिकारियों को ज्यादा क्षेत्रफल वाली भूमि से संबंधित मामले को अलग से चिन्हित कर सूची प्रेषित करने को कहा ।
बैठक में कार्रवाई का संचालन जिला राजस्व अधिकारी डॉ. विक्रमजीत सिंह ने किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वावाज, उपनिदेशक उद्यान डॉ.प्रमोद शाह, कृषि डॉ.भूपेंद्र सिंह, पशुपालन डॉ.राकेश भंगालिया, महाप्रबंधक उद्योग मनीत कुमार, जिला पंचायत अधिकारी तिलक कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अंदरौली में एडवेंचर स्पोर्टस मेले का आरएस बाली ने किया शुभारंभ : पर्यटन की दृष्टि से अंदरौली को विकसित करने के लिए खर्च किए जाएंगे 10 करोड़ रूपये – आरएस बाली

ऊना, 7 जनवरी – देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश पर्यटन के लिए बेहद खुबसूरत स्थल है। राज्य की बेहद खुबसूत जगहों में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ता स्थल अंदरौली भी है...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मोहाली ब्लास्ट : हमलावरों की मदद करने वाला गिरफ्तार

चंडीगढ़ : मोहाली में सोमवार रात को पुलिस इंटेलीजेंस यूनिट के हैडक्वार्टर पर राकेट से चलने वाले ग्रेड से हमला करने के मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के मुताबिक...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

श्री साई विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह आयोजित….वैज्ञानिक सोच, तर्क और सही सोच के साथ डिग्री का उपयोग करें छात्र : केवल सिंह पठानिया

विधायक आशीष बुटेल भी बतौर विशेष अतिथि रहे मौजूद- छात्रों के भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं एएम नाथ। पालमपुर, 4 अप्रैल :  छात्रों को अपनी पढ़ाई और डिग्री का प्रयोग वैज्ञानिक सोच, तर्क और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहलां के विक्रांत बौंसरा बने डीएसपी

ऊना । हिमाचल प्रदेश के होनहार पुलिस आफिसर एवं गांव देहलां से संबंधित विक्रांत बौंसरा को डीएसपी नियुक्त किया गया है। जिनकी तैनाती शाहपुर (कांगड़ा) में हुई है। सिविल इंजीनियर विक्रांत बौंसरा वर्ष 2008...
Translate »
error: Content is protected !!