चमेरा-lll बाँध, खड़ामुख के जलाशय से 22 मार्च को रात्रि 11 बजे से शुरू होगा सिल्ट फ्लशिंग का कार्य

by

एएम नाथ। चंबा, 20 मार्च :  राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के चमेरा-lll बांध, खड़ामुख के जलाशय की 22 मार्च से 24 मार्च तक सिल्ट फ्लशिंग की जाएगी।
चमेरा-lll पावर स्टेशन प्रमुख टिकेश्वर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि चमेरा-lll बांध, खड़ामुख के जलाशय से 22 मार्च रात्रि 11 बजे से लेकर 24 मार्च दोपहर 1 बजे तक पानी का छोड़ा जाना प्रस्तावित है । सिल्ट फ्लशिंग का कार्य बांध के जलाशय में होने वाले अतिरिक्त प्रवाह पर निर्भर होगा।
उन्होंने बताया कि सिल्ट फ्लशिंग के दौरान बांध के दरवाजे खोलकर पानी धीरे-धीरे छोड़ा जाएगा जब तक नदी का फ्री फ्लो न आ जाए। इस दौरान निचले क्षेत्र में पानी बढ़ने की आशंका है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान बाँध के निचले क्षेत्रों में रह रहे रिहायशी इलाकों के लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत पानी छोड़ने से पूर्व सायरन-हूटर बजाने के अलावा संबंधित क्षेत्र में गाड़ी के द्वारा प्रचार भी किया जाएगा। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में ग्राम पंचायत प्रधानों को व्हाट्सएप एवं एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

न्यू चंडीगढ़ की तरह बनेगा न्यू चंगर : केवल सिंह पठानिया

बोले उपमुख्य सचेतक, प्रदेश की शिक्षा की गुणवत्ता में हो रहा सुधार स्नातक महाविद्यालय लंज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे उपमुख्य सचेतक एएम नाथ। (लंज) शाहपुर ।  प्रदेश सरकार ने प्रदेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किरायेदारों, श्रमिकों व घरेलू सहायकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य, डीएम ने जारी किए आदेश

एएम नाथ । धर्मशाला, 12 अगस्त: जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने जिले में कानून-व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ कर जनहित और जन कल्याण के लिए‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ से मुख्यमंत्री सम्मानित

शिमला : वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सशक्त राजनीतिक नेतृत्व तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ कर जनहित और जन कल्याण के लिए‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया। वर्ल्ड बुक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला न्यायिक परिसर में भी मनाया गया गणतंत्र दिवस : जिला एवं सत्र न्यायधीश विकास भारद्वाज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

हमीरपुर 26 जनवरी   :   75वां गणतंत्र दिवस जिला न्यायिक परिसर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायधीश विकास भारद्वाज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला...
Translate »
error: Content is protected !!