सीएम सुक्खू के सलाहाकार के बेटे पर पिस्तौल ताना और नकदी की मांग करते हुए गोली मारने की दी धमकी : एफआईआर दर्ज, नकाबपोश हमलावर मौके से फरार

by

एएम नाथ । शिमला :  मशोबरा में शुक्रवार को एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां सीएम सूक्खु के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे, आर्यन चौहान पर नकाबपोश हमलावरों ने पिस्तौल तानकर जानलेवा हमला करने और उन्हें काबू करने का प्रयास किया। इस दौरान नरेश चौहान के बेटे आर्यन चौहान ने पहाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। लेकिन हमलावर मौके से फरार होने में सफल हो गए।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, आर्यन चौहान मशोबरा के तारापुर स्थित एक निजी होटल का प्रबंधन देखते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 1:25 बजे जब वह अपनी कार (HP63C-2626) से शिमला की ओर जा रहे थे, तभी एक सफेद ऑल्टो कार ने फिल्मी अंदाज में उनका रास्ता रोक लिया। कार से दो नकाबपोश युवक उतरे। एक के हाथ में पिस्तौल थी और दूसरे के पास लोहे की रॉड थी। आरोपियों ने पिस्तौल तानकर आर्यन से नकदी की मांग की और गोली मारने की धमकी देते हुए उन्हें काबू करने की कोशिश की।  आर्यन ने अपनी कार को तेजी से पीछे की ओर मोड़ा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ढलान से टकरा गया। जान बचाने के लिए आर्यन कार से बाहर कूदे और किसी तरह वहां से भाग निकले। घायल हालत में वह किसी तरह वापस होटल पहुंचे और परिजनों सहित पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटना के बाद पुलिस ने संदिग्ध कार को अपने कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में पाया गया कि कार पर लगी नंबर प्लेट फर्जी थी। इससे स्पष्ट होता है कि वारदात को पूरी योजना के साथ अंजाम दिया गया था। हमलावरों की कार का आंशिक नंबर HP-58 नोट किया गया था।

पुलिस ने आर्यन चौहान के बयान पर ढली थाना में बीएनएस की धारा 311, 109, 126(2), 351, 115(2), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीमें आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव का सामना करने का साहस नहीं…बिहार में झूठ बोल रहे सीएम : जयराम ठाकुर

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश आपदा से जूझ रहा है। मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शराब के शौंकीनों के लिए बुरी खबर : शराब के रेट ओपन मार्केट के हवाले, ठेकेदार ही तय करेगें शराब के रेट

हमने मिनीमम रेट तय किए मैकसीमम नहीं, ठेकेदार ही तय करेगें रेट: डीटीसी खैहरा गढ़़शंकर। शराब पालिसी को लेकर गत एक महीने से पंजाब सरकार दुारा शराब लोगो को ससती उपलब्ध करवाने के दाबे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान महापंचायत के बाद और बिगड़ी किसान नेता डल्लेवाल की तबीयत : डीआईजी नरेंद्र भार्गव अन्य अधिकारियों के साथ तुरंत खनौरी बॉर्डर पहुंचे

खनौरी बॉर्डर :  किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 41 दिन से भूख हड़ताल कर रहे हैं। शनिवार को डल्लेवाल ने किसान महापंचायत बुलाई थी। पंजाब, हरियाणा और अन्य जगहों से बड़ी संख्या में किसान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खुम्ब उत्पादन का प्रशिक्षण लेने के लिए ऊना के 40 किसान पालमपुर रवाना: अशोक धीमान

ऊना, 25 अक्तूबर: किसानों की आय दोगुनी करने की कवायद को आगे बढ़ाते हुए बागवानी विभाग जिला ऊना के किसानों को चैधरी श्रवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में खुम्ब (मशरूम) की खेती...
Translate »
error: Content is protected !!