सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना, साथ में गए आपने साथ विक्रमादित्य सिंह : प्रधानमंत्री से मिलकर बिजली रॉयल्टी और बीबीएमबी में मांगेंगे हिस्सेदारी

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार दोपहर बाद राजधानी शिमला से नई दिल्ली गए। मंगलवार को मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान सीएम बिजली रॉयल्टी, बीबीएमबी में हिस्सेदारी और नई पेंशन योजना के अंशदान का मुद्दा पीएम से उठाया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मुख्यमंत्री के साथ गए हैं। दोनों नेता केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से भी मुलाकात कर प्रदेश में बीते वर्ष आई आपदा से प्रभावित सड़कों को लेकर धनराशि जारी नहीं होने का मामला उठाएंगे।

सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की बिजली परियोजनाओं में रॉयल्टी के अलावा प्रधानमंत्री मोदी से भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के पास लंबित पड़े हिमाचल के करोड़ों रुपये के भुगतान का मामला भी उठाया जाएगा। केंद्र से हिमाचल के लिए प्रस्तावित आपदा राशि को लेकर भी बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट की ग्रांट हिमाचल को नहीं मिल पाई है, इसे लेकर भी प्रधानमंत्री से बात की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीबीएमबी के पास हिमाचल की 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की हिस्सेदारी है, जिसे सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद भी हिमाचल को नहीं दिया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2011 को हिमाचल के पक्ष में फैसला दिया और बीबीएमबी की तरफ से परिचालित विद्युत परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी 7.19 फीसदी तय की। यह हिस्सेदारी 27 सितंबर से 2011 से प्रदेश को मिलनी शुरू हो गई है, लेकिन 2011 से पहले का एरियर अभी तक नहीं मिल पाया। हिमाचल की पूर्व सरकार ने पावर प्रोजेक्ट में रॉयल्टी कम की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे हिमाचल को हर साल करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है।

जयराम ने बिजली परियोजनाओं में बेचे हिमाचली हित : सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की बिजली परियोजनाओं में हिमाचली हित बेचे हैं। राज्य को मिलने वाली 12 फीसदी रॉयल्टी माफ की है। इस मसले को प्रधानमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूली पाठयक्रम में शामिल होगा नशे के प्रति जागरूकता पर आधारित अध्याय …मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगी प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार मादक पदार्थों के दुरुपयोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूली पाठ्यक्रम में एक अध्याय शामिल करने जा रही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अवैध कटाई से पहाड़ बने तबाही का मैदान और जनता बेहाल : सुप्रीम कोर्ट

एएम नाथ । नई दिल्ली/शिमला :  सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि पहाड़ी इलाकों में जंगलों की अवैध कटाई इंसानियत के लिए आफ़त बन रही है। अदालत ने टिप्पणी की कि जब जंगल ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न जागरूकता गतिविधियों द्वारा चिट्टा मुक्क्त समाज का दिया जाएगा सन्देश : अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा

26 जून को मनाया जाएगा एंटी चिट्टा दिवस एएम नाथ। चम्बा : प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आगामी 26 जून को जिला भर में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया जाएगा। इस दौरान जिला, उपमंडल तथा पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर मोर्चे पर नाकाम है सुक्खू सरकार, बहुमत से लेकर लोगों की नज़रों में गिरी सरकार: जयराम ठाकुर

हमने इलाज के लिए हिमकेयर दिया कांग्रेस सरकार ने उसे बंद कर दिया,  तूफ़ान में भी लोगों का हौसला देखकर लग रहा है कि इस बार हर रिकॉर्ड टूटेगा एएम नाथ। कुल्लू/ निरमंड : ...
Translate »
error: Content is protected !!