हर मोर्चे पर नाकाम है सुक्खू सरकार, बहुमत से लेकर लोगों की नज़रों में गिरी सरकार: जयराम ठाकुर

by
हमने इलाज के लिए हिमकेयर दिया कांग्रेस सरकार ने उसे बंद कर दिया,  तूफ़ान में भी लोगों का हौसला देखकर लग रहा है कि इस बार हर रिकॉर्ड टूटेगा
एएम नाथ। कुल्लू/ निरमंड :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। बहुमत तो वह खो ही चुकी थी लोगों की नज़रों में भी गिर चुकी है। जल्दी ही कांग्रेस की सरकार प्रदेश में इतिहास बन जाएगी। जबसे कंगना को टिकट मिला है कांग्रेस ने अमर्यादापूर्ण आचरण किया। उल्टी-सीधी बातें की, आपत्तिजनक बातों का विरोध न करके ऐसे लोगों को मौन सहमति दी। कांग्रेस यह याद रखें कि मातृशक्ति के अपमान की क़ीमत चुकानी पड़ती है। चुनाव लोकसभा का है इसलिए अगर बात करनी है तो मुद्दों पर करनी चाहिए लेकिन 15 महीनें की नाकामी के बाद उनके पास उपलब्धियां गिनाने के लिए कुछ बचा ही नहीं हैं। इसलिए वह इधर-उधर की बातें कर रहे हैं। निरमंड के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सिर्फ़ ताला लगाया, इसलिए वह विकास के मुद्दे पर चुनाव नहीं लड़ने से भाग रहे हैं। इस मौक़े पर उनके साथ मंडी संसदीय प्रत्याशी कंगना रनौत आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार और अन्य स्थानीय नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि पंद्रह महीनें की सरकार में 15 पैसे का काम नहीं किया है। अपनी नई योजनाएँ नहीं चलाई तो कोई बात नहीं लेकिन जो पुरानी योजनाएं चल रही थी, उन्हें भी बंद कर दिया। हिमकेयर की योजना से प्रदेश के लाखों लोगों को बीमारी के समय 5 लाख का मुफ़्त इलाज मिल रहा था वह भी बंद कर दिया। सरकार लोगों को इलाज तक की सुविधा भी नहीं दे पा रही है। असहायों के लिए सहारा योजना चलाई वह भी बंद कर दी। इससे दुर्भाग्यपूर्ण कुछ भी नहीं हो सकता है। एक लाख नौकरियां देने के लिए कहा था, एक नौकरी नहीं दी, 11 हज़ार से ज़्यादा युवाओं को नौकरी से निकाल दिया। इस सरकार ने एक भी काम विकास के नहीं किए है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया। आज कहीं भी एक पैसे के विकास का काम नहीं हो रहा है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस बार देश के ही नहीं दुनिया के लोग भी चाहते हैं कि नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने, आप सभी लोग कंगना रनौत को भारी मतों से जिताकर दिल्ली भेजिए वह आपका डाकिया बनेंगी। आपके हर सुख-दुःख को नरेन्द्र मोदी तक पहुचाएंगी और उनके समाधान होगा क्योंकि यह मोदी की गारंटी है। जयराम ठाकुर ने सभा में कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इतने ख़राब मौसम में भी सभी का सम्मेलन में पहुंचना बहुत बड़ी बात है। इस उत्साह को देखकर की यह पता चल रहा है कि मतगणना के दिन सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फर्म ले उड़ी 3.5 करोड़ रुपये, दफ्तर पर ताला : 52 लोगों की कड़ी मिहनत की कमाई

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक सोसायटी पर धोखाधड़ी का के आरोप लगे हैं. छोटा शिमला थाने में महिला रीता वालिया सहित 52 से अधिक लोगों ने शिकायत दर्ज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमोत्कर्ष,रोटरी क्लब व प्रैस क्लब ऊना ने कंवर हरि सिंह की पुण्यतिथि पर लालसिंगी में किया पौधारोपण

ऊना :27 जुलाई- हिमोत्कर्ष संस्था के संस्थापक रहे स्वर्गीय कंवर हरि सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर हिमोत्कर्ष परिषद, रोटरी क्लब व प्रेस क्लब ऊना के संयुक्त तत्वावधान में लालसिंगी गांव स्थित हिम इन्कलेव कालोनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पलटी दूल्हा-दुल्हन की कार : चालक को आई नींद की झपकी

 एएम नाथ। मंडी :  कलखर-जाहू सुपर हाईवे पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब दूल्हा-दुल्हन को ले जा रही कार मसयाणी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत यह...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सैनिकों से जुड़ी समस्याओं का जल्द करेंगे समाधान: DC राहुल कुमार

एएम नाथ।  बिलासपुर, 14 जनवरी: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि पूर्व सैनिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का जल्द समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इस संदर्भ में आगामी 28 जनवरी को एक...
Translate »
error: Content is protected !!