सीक्रेसी ऑफ़ वोट लीक मामला : ट्रेस किए गए दोनों व्यक्ति, एफआईआर दर्ज की जाएगी

by

कांगड़ा । जिले देहरा विधानसभा क्षेत्र में सीक्रेसी ऑफ़ वोट लीक मामले में व्यक्तियों को जिना निर्वाचन अधिकारी की ओर से ट्रेस कर लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा निपुण जिंदल ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस को केस सौंपने की बात कही है। जल्द ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। बता दें कि जिला कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र में वोट डालने का वीडियो वायरल हुआ। वह भी तब जब चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशन के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगाई हुई थी। वायरल वीडियो में मतदान के वक्त मोबाइल से रिकॉर्डिंग की गई, जिसमें मतदाता ने ईवीएम पर बटन दबाने से लेकर वीवीपैट मशीन में स्लिप दिखाने का पूरा वीडियो शूट किया है। बताया जा रहा है कि प्रत्याशियों ने मतदाताओं से वोट डालने के सबूत मंगवाए थे। इसके बाद मतदाताओं ने सोशल मीडिया पर वोट डालने का वीडियो और फोटो वायरल किया।

देहरा में 2 अलग-अलग जगह वोट ने के वीडियो हुए वायरल : देहरा विधानसभा क्षेत्र में 2 अलग-अलग जगह पर वोट डालते हुए लोगों के वीडियो वायरल हुए हैं। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि पहले वीडियो में मतदाता ईवीएम में पहले नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ राजीव शर्मा को वोट कर रहा है। दूसरे वीडियो में मतदाता आजाद उम्मीदवार होशियार चंद को वोट डालते हुए दिखाई दे रहा है। यह दोनों वीडियो चुनाव आयोग के गुप्त मतदान की पोल खोल रहे हैं।

– चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग ने डीसी कांगड़ा से मांगी रिपोर्ट : मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा को जांच करके जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा है। मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद राज्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बिना किसी देरी के जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा को देहरा विधानसभा क्षेत्र में वोट डालने के वीडियो की सच्चाई का पता लगाने को कहा। मनीष गर्ग ने बताया कि वोट डालने का वीडियो वायरल होना गुप्त मतदान के लीक होने का मामला है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को तुरंत इसकी जांच के आदेश जारी कर दिए गए। गर्ग ने कहा कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद निर्वाचन विभाग अगली कार्रवाई करेंगे तथा दोषियों पर बनती कार्रवाई की जाएगा।

– शिमला में भी वायरल हुआ था गुप्त मतदान का वीडियो : गुप्त मतदान को लीक करने का एक मामला शिमला में भी सामने आया है। यहां पर भी एक मतदाता ने वोट डालने की सिक्रेसी को लीक किया है और उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा का दो दिवसीय राज्य अधिवेशन गढ़शंकर में शुरू – पंजाब में जनवादी स्त्री सभा को और मजबूत करने की जरूरत : मरियम धावले

गढ़शंकर, 19 अगस्त।  अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा का दो दिवसीय 13वां राज्य अधिवेशन आज गढ़शंकर में ग़दरी बीबी गुलाब कौर हाल, शहीद-ए- आज़म भगत सिंह की माता विद्यावती नगर में शुरू हुआ।  ...
हिमाचल प्रदेश

भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों से भाषा, शास्त्री व कला अध्यापकों के भरे जाएंगे दस पद

ऊना  – प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों से भाषा अध्यापक के 4, शास्त्री अध्यापक के 3 तथा कला अध्यापक के 3 पद बैच आधार पर भरे जा रहे हैं जिसके...
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी अध्यापकों के भरें जाएंगे 12 पद

ऊना, 24 नवंबर: उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा जेबीटी अध्यापकों के 12 पद बैच बाईस अनुबंध आधार पर भरने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपनिदेशक प्रारंभिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

250 मीटर गहरी ढांक में गिरी कार, 2 लोगों की मौत

एएम नाथ।  कुल्लू। जिला कुल्लू के निरमंड थाना क्षेत्र के सेरी गांव के पास वीरवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक अल्टो कार करीब 250 मीटर...
Translate »
error: Content is protected !!