सीबीआई पहुंची मॉल रोड स्थित जनरल पोस्ट ऑफिस : पोस्ट ऑफिस में भर्ती से संबंधित पुराने रिकॉर्ड में गड़बड़ी की जांच के लिए सीबीआई यहां पहुंची

by

शिमला: मॉल रोड स्थित जनरल पोस्ट ऑफिस में गुरुवार देर शाम को सीबीआई ने दबिश दी है। सूत्रों के अनुसार पोस्ट ऑफिस में भर्ती से संबंधित पुराने रिकॉर्ड में गड़बड़ी की जांच के लिए सीबीआई यहां पहुंची। जनरल पोस्ट ऑफिस में हुई भर्ती मामले में सीबीआई ने रिकॉर्ड खंगाला है। इसके अलावा कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है।
पोस्टमास्टर से भी हुई पूछताछ
जनरल पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर और उनके साथ काम करने वाले कुछ अस्सिटेंट कर्मचारियों से भी ग्रामीण डाक सेवक की भर्तियों के रिकाॅर्ड बारे में पूछताछ की गई है। ऐसे में इस सारे रिकॉर्ड को सीबीआई की टीम ने कब्जे में लेकर आगामी छानबीन करेगी। वहीं, सीबीआई कार्यालय शिमला के एक अधिकारी से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने इसे सरप्राइज चैकिंग बताया है।
जनरल पोस्ट ऑफिस में सीबीआई की टीम पहुंचने से वहां कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सीबीआई टीम की इस कार्रवाई से पोस्ट ऑफिस के अधिकारी एवं कर्मचारी दंग रह गए। सीबीआई यहां दस्तावेजों व रिकार्ड को खंगाल रही है। फिलहाल टीम की ओर से जांच की जा रही है।
सीबीआई की टीम पहुंची थी रिकॉर्ड खंगालने :
सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम दबिश देने के लिए पहुंची थी। टीम ने इतने गुपचुप तरीके से रिकॉर्ड खंगला की यहां आने वाले ग्राहकों को भी इसकी भनक तक नहीं लगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरु नानक पब्लिक स्कूल में हॉस्टल ओपनिंग सेरेमनी एवं शूटिंग रेंज का उद्घाटन

बीबीएन, 4 जुलाई (तारा) : गुरु नानक पब्लिक स्कूल में हॉकी के खिलाड़ियों के हॉस्टल की ओपनिंग सेरेमनी एवं अत्याधुनिक शूटिंग रेंज (10 मीटर) उद्घाटन कार्यक्रम किया गया। विद्यालय के चेयरमैनन सरदार नसीब सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई के साथ इतना बड़ा काफिला चलता- ये कैसे मुमकिन कि एसएसपी को इसकी खबर न हो – एसएसपी और एसपी के खिलाफ कोई कारवाई ना करने पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के पुलिस कस्टडी में इंटरव्यू के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने छोटे अफसरो पर कार्रवाई करने की बात कही, मगर मोहाली के...
हिमाचल प्रदेश

नेहरू युवा केंद्र ऊना के स्वयंसेवियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

ऊना : नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा नवनियुक्त राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवियों के लिए एक दिवसीय प्रारंभिक अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कोविड -19 संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर कर्मचारी को एक बार दुर्गम क्षेत्र में सेवाएं देना अनिवार्य, निर्देश जारी

एएम नाथ। शिमला ;  हिमाचल प्रदेश में अब हर कर्मचारी और अधिकारी को अपने सेवाकाल के दौरान एक बार दुर्गम, ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में सेवाएं देना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रदेश हाईकोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!