सीहवां स्कूल के धर्मप्रीत सिंह ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की उत्तीर्ण

by

गढ़शंकर l सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सिहवां ब्लॉक गढ़शंकर-2 के पांचवीं कक्षा के छात्र धर्मप्रीत सिंह पुत्र चरणजीत सिंह व रेणु देवी ने सत्र 2025-26 के लिए छठी कक्षा के जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल, माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल इंचार्ज मैडम नरिंदर कौर ने बताया कि इससे पहले इस स्कूल की दो छात्राएं मनप्रीत कौर और अमनदीप कौर जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही, होशियारपुर में पढ़ रही हैं। धर्मप्रीत की उपलब्धि ने उत्साह को बनाए रखा है। इस उपलब्धि पर स्कूल को ब्लॉक नोडल अधिकारी जसवीर सिंह, सेंटर हेड टीचर अनुराधा जोशी, नरेश कुमार, स्कूल प्रबंधक समिति की चेयरमैन मनजीत कौर, ब्लॉक के सदस्यों व अध्यापकों ने बधाई दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल – 40 रूटों पर दौड़ेंगी प्राइवेट बसें : सुक्खू सरकार ने ऑपरेटरों से मांगे आवेदन … जानिए शर्तें

एएम नाथ/ रोहित जसवाल :  शिमला : हिमाचल प्रदेश में अब 40 रूटों पर प्राइवेट बसें चलाई जाएंगी। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के घाटे के 40 रूटों पर अब निजी बसें चलेगी।...
article-image
पंजाब , समाचार

भाजपा और ईडी के अनैतिक गठजोड़ का पतन पंजाब से ही होगा – डराने-धमकाने और बदले की राजनीति के हथकंडों के आगे पंजाब कभी नहीं झुकेगा : भगवंत मान

चंडीगढ़, 09 मई । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर बार-बार छापेमारी काे लेकर केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कहा कि भारतीय...
article-image
पंजाब

4500 रुपये लूटकर फरार : नशे के आदि नाबालिगों ने पुजारी पर किया हमला

बठिंडा :  बठिंडा में नशे के आदि दो नाबालिग युवकों ने जिले के गांव फूल्नो मिट्ठी संगत मंडी में स्थित एक हनुमान मंदिर के पुजारी पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे गंभीर रूप से...
article-image
पंजाब

पनबस कर्मचारियों ने दो घंटे रखा अड्‌डा बंद : पुलिस प्रशासन से हुई बहस

नवांशहर। पंजाब रोडवेज पनबस, पीआरटीसी काट्रैक्ट वर्कर्ज यूनियन डिपो वर्करों की ओर से साथियों की रिपोर्ट के खिलाफ शुरू की गई हड़ताल के चलते यूनियन की ओर से दूसरे दिन शनिवार को भी बसों...
Translate »
error: Content is protected !!