सी.एम.दी. योगशाला का भरपूर लाभ उठा रहे हैं गढ़शंकर निवासी – लोगों को शारीरिक और मानसिक बीमारियों से मिल रही है राहत

by
गढ़शंकर , 6 जून : जिला होशियारपुर के गढ़शंकर ब्लॉक में सी.एम.दी. योगशाला के अंतर्गत 3 योग प्रशिक्षक प्रतिदिन सुबह 5:15 बजे से शाम 7:30 बजे तक विभिन्न स्थानों पर योग कक्षाएं आयोजित कर रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सी.एम.दी. योगशाला की जिला कोऑर्डिनेटर मैडम माधवी सिंह ने बताया कि माता वैष्णो देवी मंदिर में चल रही योग कक्षा में भाग लेने से सुशमा की पी.सी.ओ.डी. समस्या पूरी तरह ठीक हो गई है।
           गांव पहलेवाल में लग रही योगशाला की कक्षा में बलजीत का सर्वाइकल दर्द समाप्त हो गया है। बी.ए.एम. खालसा कॉलेज की योग कक्षा में सुरिंदर को पीठ दर्द से राहत मिली है। आदर्श नगर कॉलोनी की कक्षा में हरप्रीत को पहले की तुलना में कहीं अधिक मानसिक शांति प्राप्त हुई है। पूड्डा कॉलोनी की कक्षा में भाग लेने से कुलविंदर के घुटनों के दर्द की समस्या भी पूरी तरह ठीक हो गई है।
                गढ़शंकर ब्लॉक के कई योग साधकों ने नियमित योग अभ्यास द्वारा विभिन्न शारीरिक और मानसिक समस्याओं जैसे सर्वाइकल, माइग्रेन, बी.पी., घुटनों का दर्द, पीठ दर्द, गठिया, पी.सी.ओ.डी., मोटापा, थायरॉइड, अनिद्रा, मानसिक तनाव और चिंता से छुटकारा पाया है। माधवी सिंह ने बताया कि गढ़शंकर ब्लाक में विभिन्न स्थानों पर कक्षाएं लग रही हैं। सुबह 5:15 से 6:15 बजे बी.ए.एम. खालसा कॉलेज, सुबह 6:30 से 7:30 और शाम 4:00 से 5:00 बजे गांव पहलेवाल और पूड्डा कॉलोनी, शाम 6:20 से 7:20 बजे आदर्श नगर कॉलोनी, सुबह 7:45 से 8:45 और शाम 5:10 से 6:10 बजे माता वैष्णो देवी मंदिर में योग कक्षाएं लग रही है।
इनके अलावा अन्य स्थानों पर भी योग कक्षाएं चलाई जा रही हैं, जिससे गढ़शंकर क्षेत्र के लोग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में निरंतर लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चंडीगढ़ से शव लेकर गुरदासपुर जा रही एम्बुलेंस माहिलपुर दुर्घटनाग्रस्त : चालक समेत 2 घायल

गढ़शंकर, 30 नवंबर  : चंडीगढ़ से गुरदासपुर मृतक का शव लेकर जा रही एक एंबुलेंस का माहिलपुर शहर में एक अज्ञात ट्रक से टकरा गई, जिससे एंबुलेंस चालक व एक अन्य गंभीर रूप से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

20 से अधिक आप नेता और पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल : कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने पहले पार्टी छोड़ चुके नेताओं और कार्यकर्ताओं से पार्टी में लौटने का आह्वान

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 20 से अधिक आप नेता और पदाधिकारी शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में...
article-image
पंजाब , समाचार

स्कूल बस के नीचे आने से बाइक सवार की मौत : पुलिस ने चालक को किया ग्रिफ्तार , शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों सौंपा :

स्कूल बस में आम लोगों को कैसे ले जाया जा रहा ,आरटीए को लिखा जायेगा  : एसएचओ जयपाल गढ़शंकर  : गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब रोड पर खालसा कालेज के पास स्कूल बस के नीचे...
Translate »
error: Content is protected !!