सी.एम दी योगशाला’ प्रोजैक्ट के अंतर्गत जिले में 39 योग ट्रेनर लोगों को सिखाएंगे योग : डिप्टी कमिश्नर ने एस.डी.एम्ज व ई.ओज को योग कक्षाओं के प्रति लोगों को जागरुक करने के दिए निर्देश

by

लोगों को नि:शुल्क चल रही इन योग कक्षाओं में शामिल होने की अपील की
7669400500 पर मिस्ड काल देकर नागरिक नि:शुल्क जुड़ सकते हैं
होशियारपुर, 07 दिसंबर
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की ओर से प्रदेश में शुरु किया ‘सी.एम. दी योगशाला’ प्रोजैक्ट के अंतर्गत होशियारपुर शहर के अलावा जिले के भी अन्य स्थानों पर योग कक्षाएं शुरु की जा रही है, जिस संबंध में योग ट्रेनर इन स्थानों पर भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि होशियारपुर शहर में पहले से ही योग कक्षाएं शहर के अलग-अलग पार्कों में सुबह अलग-अलग सत्रों में चल रही है। इसके अलावा जिले के अन्य स्थानों पर भी योग ट्रेनरों की ओर से योग कक्षाएं शुरु कर दी जाएंगी। डिप्टी कमिश्नर ने ‘सी.एम दी योगशाला’ प्रोजैक्ट को जिले में और प्रभावी ढंग से लागू करने संबंधी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिले के समूह एस.डी.एम्ज, ई.ओज व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए कि लोगों को इन नि:शुल्क योग कक्षाओं के बारे में ज्यादा जागरुक किया जाए।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों को नि:शुल्क योग शिक्षा देने की यह एक बेहतरीन पहल है। इस योजना के अंतर्गत प्रमाणित योग टीचर लोगों के समूह को नि:शुल्क योग सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य नागरिकों की शारीरिक व मानिसक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में ध्यान व योग के महत्व को उजागर करना है। एक प्राचीन अभ्यास के रुप में, योग किसी के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने का एक प्रभावी साधन साबित हुआ है। रोजाना अभ्यास द्वारा, व्यक्ति एकाग्रता का विकास कर सकता है व अपने वातावरण के साथ अधिक से अधिक एकसुरता स्थापित कर सकता है।
कोमल मित्तल ने कहा कि ‘सी.एम. दी योगशाला’ के माध्यम से लोगों को उनके द्वारा चुने गए स्थान पर जैसे कि पार्क, सार्वजनिक स्थान पर नि:शुल्क योग शिक्षा दी जाएगी। अगर किसी व्यक्ति के पास योग कक्षा करने का स्थान उपलब्ध है और कम से कम 20-25 लोगों का समूह है तो पंजाब सरकार योग ट्रेंड इंस्ट्रक्टर घर भेजेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग इन कक्षाओं का लाभ लेना चाहते हैं वे टोल फ्री नंबर 7669400500 पर मिस्ड काल दे सकते हैं या फिर सी.एम. की योगशाला पोर्टल  cmdiyogshala.punjab.gov.in  पर लॉगइन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में भूंगा के लिए 2, दसूहा के लिए 3, गढ़शंकर के लिए 4, हाजीपुर के लिए 2, मुकेरियां के लिए 4, माहिलपुर के लिए 2, टांडा के लिए 2, तलवाड़ा के लिए 3, चब्बेवाल के लिए 4 व होशियारपुर के लिए 13 योग टीचर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक योग ट्रेनर की ओर से दिन पांच क्लासिल लगानी अनिवार्य है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद के लिए समाजसेवी प्रबोध राज का आह्वान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ से बने हालात ने आम जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। घरों में पानी घुस जाने से लोग बेघर हो गए हैं, वहीं...
article-image
पंजाब

Teej festival is a symbol

Cabinet Minister attended the Teej festival organized by ‘Virse De Waris Society’ in village Basi Dawood Khan Hoshiarpur/ August 4/Daljeet Ajnoha : Cabinet Minister Punjab Bram Shankar Jimpa today attended the Teej festival organized...
article-image
पंजाब

लूटपाट की वारदात के 5 आरोपी युवक गिरफ्तार

गढ़शंकर – खिलौना पिस्तौल दिखाकर लूट की घटनाओं के विभिन्न मामलों में आरोपित पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में प्रेसनोट जारी कर एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता ने बताया कि एसएसपी...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा राजू ब्रदर्स यूके के सहयोग से जरूरतमंदों को व्हील चेयर की  भेंट

गढ़शंकर, 14 फरवरी : शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा राजू ब्रदर्स वेलफेयर सोसाइटी यूके पंजाब के विशेष सहयोग से आज शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह के स्मारक पर हैप्पी साधोवाल की...
Translate »
error: Content is protected !!