पंजाब में बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद के लिए समाजसेवी प्रबोध राज का आह्वान

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ से बने हालात ने आम जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। घरों में पानी घुस जाने से लोग बेघर हो गए हैं, वहीं कई स्थानों पर लोगों को खाने-पीने की वस्तुओं और दवाइयों की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है। ऐसे समय में समाजसेवी प्रबोध राज (नीटा रल्हन) ने एक महत्वपूर्ण अपील करते हुए कहा कि इस मुश्किल दौर में सभी पंजाबवासियों को जात-पात और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर एक-दूसरे का साथ देना चाहिए।

वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से बातचीत में प्रबोध राज (नीटा रल्हन) ने कहा कि “मौजूदा हालात किसी भी इंसान के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हैं। बाढ़ प्रभावित लोग बेसहारा और संकट की घड़ी में हैं। ऐसे में हर पंजाबवासी का नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है कि वह उनके लिए मदद का हाथ बढ़ाए। चाहे वह राहत सामग्री हो, भोजन, कपड़े, दवाइयाँ या आर्थिक सहायता – हर योगदान से किसी का जीवन बच सकता है।
प्रबोध राज ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे स्वयंसेवक बनकर गाँवों और कस्बों में मदद के कार्यों में जुटें और एकजुट होकर इस आपदा को मानवता की सेवा में बदल दें। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि पंजाब के लोग मिलकर काम करें तो जल्द ही इस आपदा से उबरने में सफल होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिस्त दोआब नहर में और आस पास आए दिन होते रहते है हादसे : नहर में गिरने से कई लोगों की गई है कीमती जाने और वाहन हुए है हादसा ग्रस्त

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बिस्त दोआब नहर जो 1956 में निकाली गई थी तब इसके किनारों पर काफी ऊंची पटड़ी (छोटा रास्ता पगडंडी) था जिस से नहर के साथ लगते रास्ते पर आने जाने वाले...
article-image
पंजाब

लोडेड राइफल कैदी के पास छोड़ : जेल वार्डन चले गए घूमने – गैंगस्टर ने बना डाला वीडियो

तरनतारन। केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब के तीन वार्डन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सिविल अस्पताल में भर्ती ए श्रेणी के गैंगस्टर करनदीप सिंह उर्फ करन की सुरक्षा में तैनात वार्डन अपनी एक लोडेड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

150 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स कांग्रेसी सांसद ने भरा : दिसंबर में आयकर विभाग ने उनके ठिकानों से 350 करोड़ रुपये किए थे बरामद

अजायब सिंह बोपाराय ।  झारखंड :  झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एक बार फिर चर्चा में है। इसके पीछे की बड़ी वजह उनका 150 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स भरा जाना है।...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने शहीद गज्जन सिंह के परिवार के साथ साझा किया दुख

नूरपुर बेदी, 15 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में सोमवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए भारतीय...
Translate »
error: Content is protected !!