किसानों और भाजपा वर्करों के बीच झड़प : मौके पर पुलिस मौजूद थी, फिर भी पत्थरबाजी हुई और कुछ किसानों को पत्थर लगने से आई चोटें

by

अमृतसर : गांव भिट्टेवड्ड में बुधवार देर शाम भाजपा वर्करों की एक चुनाव बैठक के दौरान किसान विरोध करने पहुंचे। इस दौरान किसानों और भाजपा वर्करों के बीच झड़प हो गई। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। इसके बावजूद मौके पर पत्थरबाजी हुई और कुछ किसानों को पत्थर लगने से चोटें भी आई।
शुक्रवार बाद दोपहर किसानों की ओर से मामले को लेकर अमृतसर ग्रामीण एसएसपी कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है।
बुधवार देर शाम भाजपा के कुछ वर्कर भाजपा नेता सुखविंदर सिंह की अगुआई में चुनाव प्रचार कार्यक्रम का आयोजन कर रहे थे। इस दौरान किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कार्यकर्ता कार्यक्रम का विरोध करने पहुंच गए। भाजपा वर्करों और किसानों के बीच बहस हो गई। इसी बीच धक्कामुक्की व पत्थरबाजी होने लगी। पुलिस ने विवाद को रोकना भी चाहा लेकिन मामला बिगड़ गया। भाजपा वर्करों की ओर से पत्थरबाजी के दौरान किसान वहां से चले गए। किसान नेताओं प्रगट सिंह और बलकार सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला को सुलझाने के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई। जिस कारण विवाद बढ़ गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेले पुरातन संस्कृति एवं देव परंपराओं को संजोए रखने में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका – अनिरुद्ध सिंह

कैबिनेट मंत्री ने गुम्मा में आयोजित दो दिवसीय गुम्मा मेला के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत* मेले को अगले साल से खंड स्तरीय मेले का दर्जा देने की कि...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर-नंगल सड़क की खस्ताहाल हालत को लेकर 29 अप्रैल को किया जायेगा प्रदर्शन : मट्टू

गढ़शंकर 15 अप्रैल : गढ़शंकर-नंगल सड़क की खस्ताहाल हालत को लेकर कंडी संघर्ष कमेटी 29 अप्रैल को धरना प्रदर्शन करेगी। कमेटी के राज्य सचिव कामरेड दरशन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू उपप्रधान जनवादी महिला...
article-image
पंजाब

गीता नगीना धाम में मूर्ति स्थापना 21 अक्टूबर को: बिट्टू पाजी

गढ़शंकर । श्री श्री 1008 गुरु गंगा दास महाराज जी की अपार कृपा तथा धन-धन बापू कुंभ दास जी महाराज जी के जन्म स्थान एवं समाधि स्थान गीता नगीना धाम गांव पाहलेवाल में चाचा...
Translate »
error: Content is protected !!