अफसरों को मोबाइल फोन पर हमेशा ऑन रहने का पंजाब सरकार ने दिया आदेश

by
सरकारी काम करवाने के लिए आम लोगों को अधिकारियों और कर्मचारियों के कई चक्कर काटने पड़ते हैं। कभी-कभी, ड्यूटी के बाद और छुट्टी के दिनों में अधिकारी अपने मोबाइल फोन बंद कर देते हैं या उन्हें फ्लाइट मोड पर रख देते हैं।
ऐसी स्थिति में जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार उनके महत्वपूर्ण काम अटक जाते हैं, मगर अब ऐसा नहीं होगा।
दरअसल, पंजाब सरकार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नया आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार सभी अधिकारी और कर्मचारी सप्ताहांत और छुट्टियों के दिन कार्यालय समय के बाद भी अपने मोबाइल फोन बंद नहीं रखेंगे। इसके अलावा, वे कार्यालय समय के बाद भी काम के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विशेष सचिव (कार्मिक) द्वारा हस्ताक्षरित एक आदेश में पंजाब सरकार ने कहा कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी फोन पर उपलब्ध नहीं है, तो इससे आवश्यक प्रशासनिक कार्य पूरा करने और आम लोगों को सेवाएं और सुविधाएं प्रदान करने में बाधा उत्पन्न होती है। अब अधिकारी और कर्मचारी मोबाइल फोन पर 24×7 उपलब्ध रहेंगे।
आदेश में कहा गया है कि सभी विशेष मुख्य सचिवों, अतिरिक्त मुख्य सचिवों, वित्त आयुक्तों, प्रधान सचिवों और सचिवों को निर्देश दिया जाता है कि वे यह सुनिश्चित करें कि आपके विभाग के सभी अधिकारी कार्यालय समय के बाद और छुट्टियों के दिनों में आवश्यक कार्यालय प्रशासनिक कार्यों को पूरा करने के लिए मोबाइल फोन पर उपलब्ध रहें ताकि कोई भी काम समय पर पूरा किया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने न्यायिक हिरासत बढ़ाई 20 जनवरी तक

नई दिल्ली  : दिल्ली शराब घोटाला केस में जेल में बंद मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पहली बार एक साथ कोर्ट में पेश किए गए हैं।दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में आप के राज्यसभा...
article-image
पंजाब , समाचार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस लाइन में स्वास्थ्य व वैलनेस सैंटर की शुरुआत, एस.एस.पी ने महिला डी.एस.पी माधवी शर्मा से सैंटर की शुरुआत करवाई

शिद्दत व तनदेही से ड्यूटी करने के लिए महिला पुलिस कर्मियों की प्रशंसा महिला पुलिस कर्मियचों के लिए योग सत्र व विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया होशियारपुर  :  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके...
article-image
पंजाब

LTSU Punjab hosts District Round

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/6 Dec. : Lamrin Tech Skills University, Punjab, successfully hosted the District Round of the National Youth Parliament 2026, a national-level function and district-level competition, at its campus. The university was designated as...
Translate »
error: Content is protected !!