सांसद तिवारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लक्की को जिला कांग्रेस मनीमाजरा ने किया सम्मानित : इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह :सांसद मनीष तिवारी

by
मनीमाजरा, 18 अप्रैल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन का संयुक्त उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जिला कांग्रेस मनीमाजरा की ओर से आयोजित एक बैठक के दौरान सांसद तिवारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से देश के लोगों का बुरा हाल है। भाजपा द्वारा ना तो 2 करोड़ युवाओं को नौकरियां देने का वादा पूरा किया गया और ही ना ही लोगों के बैंक खातों में 15-15 लाख रुपए आए। इसके विपरीत महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है और लोगों के लिए घर चलाना भी मुश्किल हो चुका है। इन हालातों में देश को बचाने हेतु भाजपा को सत्ता से बाहर करना जरूरी है और यह लड़ाई सिर्फ कांग्रेस या इंडिया गठबंधन की नहीं, बल्कि हर एक देशवासी की है। जिस लड़ाई में उन्होंने सभी का सहयोग मांगा।
इससे पहले जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लों, पूर्व मेयर गुरचरण दास काला और ब्लाक कांग्रेस प्रधान संजीव गाबा द्वारा सांसद तिवारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लक्की को सम्मानित किया गया। जहां पूर्व मेयर सुरिंदर सिंह, के. आर महाजन, प्रदेश सचिव अशोक कुमार, प्रदेश सचिव संजय भजनी, ब्लॉक अध्यक्ष मतलूब ख़ान, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनोज लुबाना, यादविंदर मेहता, रणजीत गौतम, मदन लाल आचार्य, एस.एस परवाना, एडवोकेट लखमीर सिंह, कंचन, हरीश कुमार, जगविंदर पाल सिंह, हरबंस सिंह, शाम सिंह, बुआ सिंह, मनप्रीत सेठी, फतेह सिंह, राजेश अग्रवाल, रईस अहमद, जय प्रकाश चौटाला, राजिंदर रांझा संतनु चौधरी, अरुण विष्ट, दाता राम सैनी, कर्म सिंह प्रधान जट सभा, मुखबिर सिंह पूनिया, कमलजीत सिंह बिल्ला, कुलवीर सैनी, टोनी लंबरदार, गंगा बिशन गुप्ता, भारत भूषण गोयल, किशोरी लाल, जगदीश परशाद, बनारसी दास, मोहसिन, प्रदीप पंडित, सतीश,  ब्रिज गुप्ता, मोहिंदर सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Seminar on “Leadership in Public

Jalandhar/ August 26/Daljeet Ajnoha :A  thought-provoking seminar on the theme “Leadership in Public Administration and Role of Ethical Governance” was successfully organized today at Apeejay Institute of Management and Engineering Technical Campus, Jalandhar, in...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जेएनवी आवेदन में गलती सुधारने का अंतिम मौका, 11 और 12 अगस्त को आॅनलाइन आवेदन विंडो रहेगी ओपन

धर्मशाला, 11 अगस्त: जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि जेएनवी की कक्षा छठी में प्रवेश हेतु जिन उम्मीदवारों ने आॅनलाइन आवेदन किया है उनके लिए नवोदय...
article-image
पंजाब

सुंदर शाम अरोड़ा ने भगवान परशुराम चौक के लिए श्री ब्राह्मण सभा प्रगति को दिया 5 लाख रुपए का चैक

होशियारपुर, 27 सितंबर: विधायक होशियारपुर सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि कचहरी रोड पर भगवान परशुराम जी के भव्य चौक का निर्माण किया जा रहा है और पंजाब सरकार की ओर से चौक से...
article-image
पंजाब

युवक की गोली मारकर की हत्या : एक्टिवा पर शव को लेकर घूमते रहे आरोपी…पुलिस में केस दर्ज कर की जांच शुरू

पुलिस में झूठी शिकायत कर बताया के उनके घर पर किया गया हमला अमृतसर ।  बस स्टैंड के सामने बुधवार की देर रात गुंडागर्दी हुई इस गुंडागर्दी में एक युवक की हत्या कर दी...
Translate »
error: Content is protected !!