सुंदरनगर में बीडीसी सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित

by
सुंदरनगर, 31 मई ।
एएम नाथ। सुंदरनगर  : पंचायत समिति सुंदरनगर के अंतर्गत 16 ग्राम सभाओं के लिए हुए बीडीसी चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना पूर्ण होने के बाद निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की।
घोषित परिणामों के अनुसार ग्राम सभा 1 पौड़ाकोठी से तेजू, 2 मलोह से भूप सिंह, 3 सलापड़ कॉलोनी से रोशन लाल, 4 सेरीकोठी से मुकेश कुमार, 5 ध्वाल से रामकली उर्फ श्यामी, 6 सलापड़ से जगदीश, 7 डैहर से कमल कुमार, 8 जड़ोल से जीत राम, 9 बरोटी से कुमारी मंजू, 10 चनोल से सपना देवी, 11 टिहरी से पाम्पली देवी, 12 बरतो से जमना, 13 चमुखा से पल्लवी शर्मा, 14 कपाही से कमला पठानिया, 15 कलौहड़ से निर्देश कुमार तथा 16 खिलड़ा से शीला देवी विजयी घोषित किए गए।
निर्वाचन अधिकारी ने सभी विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहयोग के लिए मतदाताओं, कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

10-15 दिन में जिला ऊना को मिलेगा एक और बड़ा तोहफाः बल्क ड्रग पार्क के निर्माण से कम होंगे दवाओं के दामः बिक्रम ठाकुर

ऊना: 1 सितंबरः उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोज़गार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है जिला ऊना को बल्क ड्रग पार्क मिला एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज ऊना में एक प्रैस वार्ता में...
article-image
पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरिपुर साहिब लोहड़ी मेला में दूसरे दिन हजारों भक्तों ने टेका मत्था : गुरूद्वारा में बनाया खिचड़ी का प्रसाद

बाहरी राज्यों के लोगो ने लगाया भंडारे बद्दी, 14 जनवरी (तारा) : उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल हरिपुर साहिब में दो दिवसीय लोहड़ी मेला हर्षोल्लास से सम्पन्न हो है। दूसरे दिन बुधवार को...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तीन AK-47 और बुलेट्स : महाराष्ट्र के रायगढ़ में बोट में मिलीं

मुंबई : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर तट पर समुद्र में एक संदिग्ध बोट मिली है। बोट में तीन AK-47 और बुलेट्स मिले हैं। बोट गुरुवार सुबह करीब 8 बजे के आसपास एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सद्भावना टी-20 क्रिकेट कप के लिए आमंत्रित किया

रोहित भदसाली। शिमला : हिम स्पोटर््स एंड कल्चरल एसोसिएशन, शिमला के अध्यक्ष नरेश चौहान ने आज यहां मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें 16 एवं 17 नवम्बर, 2024 को शिमला में आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!