बीत इलाके में स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान दे पंजाब सरकार -अकाली-भाजपा सरकार के समय बना अस्पताल सरकारी उपेक्षा का हुआ शिकार : मानसोवाल, झोनोवाल

by
गढ़शंकर, 31 मई : शिरोमणि अकाली दल बीत सर्कल के प्रधान एवं पूर्व समिति सदस्य जथेदार जगदेव सिंह मानसोवाल तथा पूर्व सरपंच राजविंदर सिंह राजा झोनोवाल ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बीत इलाके में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के दौरान पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां के प्रयासों से बीत क्षेत्र के गांव बीनेवाल (अड्डा झूंगियां) में करोड़ों रुपये की लागत से 30 बिस्तरों वाले कम्युनिटी हेल्थ सेंटर की इमारत का निर्माण करवाया गया था, लेकिन बाद की सरकारों की अनदेखी के कारण यह अस्पताल आज भी पूरी तरह से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने में असफल साबित हो रहा है।
      उन्होंने कहा कि इसके बाद कांग्रेस सरकार ने पांच साल शासन किया और अब आम आदमी पार्टी सरकार के भी लगभग पांच साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन बीत क्षेत्र के लोगों को अब तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल सकीं। उन्होंने बताया कि इलाके के करीब 35 गांवों के लोगों को इलाज के लिए आज भी गढ़शंकर, श्री आनंदपुर साहिब, नवांशहर, नंगल और ऊना जैसे शहरों के अस्पतालों में जाना पड़ता है।
    मानसोवाल और झोनोवाल ने कहा कि जब भी इलाके के लोग बीनेवाल स्थित इस कम्युनिटी हेल्थ सेंटर की इमारत के पास से गुजरते हैं तो इसे “सफेद हाथी” कहकर पुकारते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार करोड़ों रुपये विज्ञापनबाजी पर खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर लोगों को मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं देने में पूरी तरह विफल रही है। सरकार ने बदलाव का नारा दिया था, लेकिन लोगों को कहीं भी बदलाव नजर नहीं आ रहा।
उन्होंने पंजाब सरकार से मांग करते हुए कहा कि बीनेवाल (अड्डा डूंगियां) स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की जाएं। साथ ही अस्पताल में डॉक्टरों, स्टाफ, आवश्यक मशीनों और अन्य उपकरणों की व्यवस्था कर लोगों को इलाज के लिए होने वाली परेशानी से राहत दिलाई जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

नामांकन पत्र दाखिल करते समय तिवारी साथ लेकर गए संविधान की प्रति : नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले तिवारी की पदयात्रा में भारी संख्या में कांग्रेसी, आप, सपा वर्कर हुए शामिल 

चंडीगढ़, 14 मई: चंडीगढ़ लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार मनीष तिवारी द्वारा आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के अवसर पर निकल गई पदयात्रा में हजारों कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और समाजवादी...
article-image
पंजाब

मुकेरियां में गुंडागर्दी : दुकान पर किया पथराव फिर 3 राउंड फायर कर फरार

मुकेरियां (मोनिका भारद्वाज ): मुकेरियां शहर में दिनदिहाड़े  बेख़ौफ यूबको द्वारा किए गए तीन हवाई  फायर कर डाले। जिससे शहर वासी दहशतजदा हो गए।              कल दोपहर करीब 4...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशा तस्कर ने नौजवान को मारी गोली :

पायल: 26 जुलाई : हलका पायल के गांव मलीपुर में चिट्टा तस्कर द्वारा नशीला पाउडर खरीदने गए नौजवान के साथी को तस्कर द्वारा गोली मार कर जख्मी किए जाने की खबर इलाके में आग...
article-image
पंजाब

सोशल मीडिया पर लोगों के विरुद्ध भदी भाषा का प्रयोग कर पोस्ट डाल रहे व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होने के कारण थाने के आगे धरना देकर प्रदर्शन किया

भास्कर न्यूज़ । गढ़शंकर  : गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव गड़ी मनसोवाल निवासियों ने बिल्ला देओवाल की अगुवाई में गढ़शंकर थाने के सामने दो घंटे धरना देकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पत्रकारों...
Translate »
error: Content is protected !!