सुंदर व मजबूत सड़कें, हर युवा को रोजगार, पीने का स्वच्छ पानी व महिलाएं हो स्वाबलंबी….आवारा व जंगली जानवरों का करेंगे इंतजाम। यही मेरा मिशन….निमिषा मेहता

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से भारतिया जनता पार्टी की प्रत्याशी निमिषा मेहता ने कहा कि गढ़शंकर की जनता व मेरी बहने मुझे विधायक बनाने के लिए मेरे पक्ष में मतदान करेंगे। सतलुज ब्यास टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह पिछले काफी अरसे से गढ़शंकर इलाके में लोगों से मिलकर काम कर रही है और वह देखकर हैरान हैं कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी बीत इलाके के लोग पीने वाले पानी के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां सरकारी बोरवेल लगे हैं अगर उनकी मोटर खराब हो जाती है तो उन गांवों के रहने वाले लोगों के लिए अपनी जरूरी कार्य करने तक मुश्किल हो जाते हैं और इसका सबसे ज़्यादा खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ता है और उन्हें पानी लाने के लिए पहाड़ी इलाके में कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अपने इलाके के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए मिशन रोजगार के तहत हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने, महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने, इलाके के सभी गांवो को जाने वाली सड़कों का कायाकल्प कर सुंदर व मजबूत बनाने, जंगली जानवरों से कंडी इलाके के किसानों की फसलें बर्बाद करने पर उचित मुआवजा दिलाने, आवारा पशुओं के लिए कोमी गाय मिशन के तहत गौ सफारी की स्थापना करने, मिशन जल शक्ति के तहत हर गांव में 24 घंटे स्वच्छ जल की सप्लाई को यकीनन बनाने, मिशन सफेद क्रांति के तहत इलाके में किसानों को दुग्ध उत्पादन के लिए उचित कदम व मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जायेगा ताकि लोगों की आय में बढ़ोतरी हो सके और केंद्र सरकार की सहायता से दुग्ध प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना की जायेगी जिससे उन्हें दुग्ध के सही मूल्य मिल सकेगा।
गढ़शंकर शहर में लगते ट्रैफिक जाम के लिए वह केंद्र सरकार से बायपास की स्थापना जल्द से जल्द करने की कोशिश करेगी, माहिलपुर व गढ़शंकर शहर में सीवरेज सिस्टम लाने व शहरों का सुन्दर्य कर्ण करने, सैला खुर्द को सुंदर बनाने के साथ साथ गांवो में तलाबों का सुन्दर्य कर्ण करने के साथ साथ उनमे आय के लिए मच्छी पालन करने की नीति बनाई जाएगी जिससे रोजगार के साथ साथ पंचायतों को आय प्राप्त होगी।
नशा मुक्ति के लिए करेंगे वैकल्पिक व्यवस्था….
निमिषा मेहता ने कहा कि गढ़शंकर इलाके से नशे के गंदे धंधे को बंद कराने के लिए वह उचित व्यवस्था करेगी और नशे का धंधा करने वालों को इसे छोड़ने के लिए तैयार करेंगे। नशे के आदी और उसे छोड़ने वाले लोगों के लिए इलाज उपलब्ध कराया जएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल, फ्रंट आफिस गढ़शंकर का किया दौरा : सरकारी हाई स्कूल सैला खुर्द व गढ़शंकर के लीगल लिटरेसी क्लब में सैमीनार को किया संबोधित

होशियारपुर, 21 जनवरी: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल के निर्देशों पर सी.जे.एम.-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से शनिवार ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल का दौरा किया...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 6 पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और 10 पिस्टल मैगजीन बरामद किए बरामद : 2 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

मोहाली :  पंजाब पुलिस ने हथियाक तस्करों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पंजाब के मोहाली में पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया...
article-image
पंजाब

अगामी पीढ़ियों को भी ऑक्सीजन देगा वातावरण बचाओ समिति गढ़शंकर का पोदारोपन 

गढ़शंकर : वातावरण बचाओ समिति गढ़शंकर दुआरा वातावरण बचाने के लिए लगतार विभिन्न व्यक्तियों के जन्म दिवस पर पोदारोपन करने के क्रम के तहत आज अजायब सिंह बोपाराय व राजिंदर सिंह के जन्म दिवस...
article-image
पंजाब

Shaheed Udham Singh’s 87th

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha /August 1— The 87th martyrdom day of revolutionary Shaheed Udham Singh was observed with deep reverence by the Department of Animal Husbandry, Hoshiarpur, and Lines International. Those participating from the Department...
Translate »
error: Content is protected !!