पंजाब में कांग्रेस ही दे सकती है अनुभवी सरकार- मनीष तिवारी

by

रूपनगर, 17 फरवरी : पंजाब में कांग्रेस ही अनुभवी सरकार दे सकती है। यह बात श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने आज यहां रूपनगर प्रेस क्लब में ‘मीट दा प्रेस” कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पंजाब अन्य राज्यों से अलग चुनौतियों का सामना कर रहा है और इन चुनौतियों से केवल एक अनुभवी सरकार ही निपट सकती है।
आम आदमी पार्टी (आप) की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में चाहे कितना भी शोर हो, कांग्रेस को ही वोट मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस का मजबूत सांगठनिक ढांचा है जो चुनाव प्रचार को वोट में बदलने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों की तुलना में जब पंजाब में कांग्रेस और शिअद-भाजपा गठबंधन के बीच सीधा टकराव था, राज्य में बहुकोणीय मुकाबले के कारण स्थिति अधिक जटिल थी, लेकिन उन्हें विश्वास था कि पंजाब की जनता कांग्रेस को ही आशीर्वाद देगी।
उन्होंने कहा कि अगर हमने पंजाब में एक अनुभवहीन सरकार चुनी तो पंजाब का भविष्य उन्हें अंधकारमय लग रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में हिंदू-सिख भाईचारा, धार्मिक भावनाओं और दरियाई पानियों के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि राज्य को पहले ही बहुत नुकसान हो चुका है।
उन्होंने रूपनगर जिले के लोगों से श्री चमकौर साहिब हल्के से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, श्री आनंदपुर साहिब हल्के से पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह और रूपनगर हल्के से पंजाब युवा कांग्रेस अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों को वोट देकर जीतने की अपील की।
इस मौके पर पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बस-ट्रैक्टर की टक्कर : ट्रैक्टर चालक की मौत

गढ़शंकर : होशियारपुर-गढ़शंकर मार्ग पर बडेसरो गांव के पास बस व ट्रैक्टर के दरम्यान हुई टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई जबकि बस की सवारियों को भी मामूली चोटें आई। बताया जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘छोड़ दे मुझे नहीं तो आशिक से करा दूंगी हत्या’, रंगेहाथ पकड़ी गई पत्नी तो ने पति को दी धमकी

मुरादाबाद : जिले के मझोला थाना क्षेत्र में पति की गैरमौजूदगी में महिला ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। इसकी भनक लगने पर पति आ गया और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।...
article-image
पंजाब

पंजाब मूल की महिला की कैलिफोर्निया में हत्या, पति गिरफ्तार : जले हुए अवशेषों से हुई पहचान

लापता होने के बाद एल डोराडो काउंटी में मिले थे अवशेष, ICE अधिकारियों पर हिरासत में ले जाने का लगाया था आरोप चंडीगढ़। अमेरिका के कैलिफोर्निया में पंजाब मूल की भारतीय महिला जैस्मीन औजला...
article-image
पंजाब

कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन जिला बठिंडा के गरीब खेत मजदूरों पर हुए हमले के दोषियों खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की 

गढ़शंकर,  24 जनवरी: कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन पंजाब की वर्किंग कमेटी के फैसले को लागू करते हुए आज यहां कामरेड गुरमेश सिंह महासचिव पंजाब, जिला महासचिव और जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम...
Translate »
error: Content is protected !!