सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा :

by
गढ़शंकर, 28 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों खानपुर, सतनौर और खेड़ा का दौरा किया गया। जहां उन्होंने लोगों की समस्याओं को जाना और उनके हल हेतु उचित कदम उठाने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि उन्होंने हमेशा हलके के सर्वपक्षीय विकास को प्राथमिकता दी गई है। सांसद ने कहा कि मात्र दावे करने से विकास नहीं होता और यह जमीनी स्तर पर दिखना भी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों में मूलभूत सुविधाएं देने में असफल रही है और सिर्फ दिखावा करने पर ही जोर दिया जा रहा है। सांसद ने नशे की समस्या को लेकर भी सरकार को घेरा, जो पंजाब की जवानी को निगलता जा रहा है। उन्होंने लोगों को नशे के खिलाफ एकजुट होने की अपील भी की, ताकि इस कोहड़ को जड़ से मिटाया जा सके।
उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर भी सरकार को निशाने पर लिया। सांसद ने कहा कि लगातार जरूरी वस्तुओं के बढ़ रहे रेटों के चलते आम लोगों का घर चलाना मुश्किल हो चुका है। आटा दाल से लेकर रसोई गैस के सिलेंडर तक हर चीज का रेट कई गुना बढ़ गए हैं। लेकिन अफसोस बात का है कि सरकार मूल समस्याओं को हल करने की बजाय लोगों का ध्यान भटकाने में व्यस्त है।
इस दौरान उन्होंने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के विकास हेतु कुल 42 लाख की ग्रांट लोगों को भेंट की।
 इस दौरान  पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी के इलावा  तरलोचन सिंह गोंदपुर, अशोक कुमार सरपंच खानपुर, जोगिंदर सिंह सरपंच गोंदपुर, बलदेव कृष्ण, रिशु बाली सरपंच, बलविंदर सिंह सरपंच खेड़ा, सरूप सिंह, चमन लाल, दलवीर सिंह, सुनील कुमार सरपंच, सतनाम सिंह, मोहन सिंह नंगला पूर्व चेयरमैन मार्किट कमेटी गढ़शंकर, राजीव बैंस, गुरमीत सिंह रुड़की, सज्जन सिंह सरपंच मेगोवाल भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विदेश भेजने का झांसा देकर 42 लाख ठगी : महिला सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज 

विदेश भेजने का झांसा देकर 42 लाख ठगने के आरोप में तीन खिलाफ मामला दर्ज सवेरा न्यूज़/रमा गढ़शंकर, 2 सितंबर:  विदेश भेजने का झांसा देकर एक परिवार से 42 लाख रुआ ठगने के आरोप...
article-image
पंजाब

ट्रकों का डीजल चोरी कर बेचने के आरोप में चालकों व खरीदने वाले 8 लोगों के विरुद्ध दर्ज मुकदमा

माहिलपुर – ट्रक मालिक की शिकायत पर गाड़ियों का डीजल चोरी कर बेचने के आरोप में चालकों व खरीदने वाले 8 लोगों के विरुद्ध चब्बेवाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। चब्बेवाल पुलिस को...
article-image
पंजाब

कंबाला की 9 वर्षीय तन्वी ने साहस दिखाते हुए डेड वर्षीय बच्ची की बचाई जान

हैबोवाल : बीत क्षेत्र के गांव कंबाला के नरेश चौधरी ( अध्यक्ष यूथ नेटवर्क सोशल वेलफेयर सोसाइटी) की 9 वर्षीय बहादुर लड़की तन्वी, अड्डा हैबोवाल में सड़क पर बाहर साइकिल चला रही थी, तभी...
article-image
पंजाब

नाबालिग लड़की से रेप : आरोपी शादीशुदा , 5 महीने पहले वह उसे अपने साथ होटल में ले गया था – IPC 506,376,4 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

लुधियाना : लुधियाना में नाबालिग लड़की से से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक उसे बहला-फुसलाकर 24 अक्तूबर 2023 को अपने साथ एक होटल के कमरे में ले गया। वहां उससे शारीरिक...
Translate »
error: Content is protected !!