खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विरासती मेला आयोजित

by

गढ़शंकर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के वूमेन सेल और कल्चरल कमेटी के संयुक्त प्रयासों से सावन महीने को समर्पित विरासती मेले का आयोजन किया गया।

मेले के दौरान कॉलेज की छात्राओं ने पंजाबी संस्कृति की विभिन्न झलकियां प्रस्तुत कीं। छात्राओं ने सुहाग, घोड़ियां और लोक गीतों के साथ-साथ लोक नृत्य गिद्दा की शानदार प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर मेहंदी, सेवइयां वट्टने, खिद्दो बनाने, सिलाई-बुनाई और क्रोशिया से संबंधित प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। इन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुरस्कार हासिल किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने विद्यार्थियों को अपनी विरासत और संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विरासती मेले में छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की।

इस अवसर पर मिस पंजाबण का ताज छात्रा शबाना, बी.ए. भाग तृतीय के सिर सजा। पहली रनरअप लवप्रीत कौर, बी.ए. भाग प्रथम और दूसरी रनरअप दीक्षा, एम.एससी. द्वितीय वर्ष रहीं।

कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन की जिम्मेदारी डॉ. कंवलजीत कौर ने बखूबी निभाई। शुरुआत में डॉ. नरेश कुमारी ने विरासत और तीज की सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. जानकी अग्रवाल, कोऑर्डिनेटर वूमेन सेल, ने सभी का धन्यवाद किया।

इस मौके पर प्रो. लखविंदरजीत कौर, डॉ. मनबीर कौर, प्रो. रितु सिंह, डॉ. अरविंदर कौर, डॉ. हरविंदर कौर सहित कॉलेज स्टाफ ने शिरकत की। छात्राओं की बड़ी संख्या में भागीदारी ने विरासती मेले को यादगार बना दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोर्चे ने बैठक कर किया संघर्ष का फैसला : बेअदबी व गोलीकांड मामले में कार्रवाई के लिए सरकार द्वारा लिया डेढ माह का समय समाप्त

फरीदकोट। वर्ष 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले व उससे जुड़ी बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं पीड़ित परिवारों व पंथक संगठनों ने ठोस कार्यवाही की मांग की है। बता दें कि राज्य सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उलझी दिल्ली लाल किले धमाके की गुत्थी.. गुरुग्राम से पुलवाम तक कैसे पहुंची i20 कार …जानिए

नई दिल्ली : दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके ने पूरे देश को हिला दिया है. इस i20 कार का पहला मालिक गुरुग्राम का मोहम्मद सलमान निकला है. पुलिस...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला की एएसआई शिवानी भला को किया सम्मानित

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़ / पंचकूला, 15  जून। पंचकूला पुलिस की महिला सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) शिवानी भला को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों, जनसेवा एवं कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए...
article-image
पंजाब

अनाज मंडियों में कोरोना को लेकर किए सुरक्षा प्रबंध ढीले…. माहिलपुर, सैला व गढ़शंकर में लिक्विड साबुन की जगह साबुन की टिकिया तो वहीं फुट आपरेटिड सिस्टम नही कर रहा काम

मंडियों में हैंड वाश सिस्टम मात्र शोपीस बन कर रह गया।  माहिलपुर/गढ़शंकर – सरकार व जिला प्रशासन द्वारा मंडियो में फसल बेचने व मजदूरों की कोरोना नाम की घातक बीमारी से बचने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!