सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से तहसील चौंक से धोबीघाट तक सडक़ की रिकारपेटिंग के कार्य की 53.48 लाख रुपए की लागत सेशुरुआत

by

10-15 दिनों में शहर की सभी मुख्य सडक़ों की बदलेगी नुहार
होशियारपुर I   पंजाब के उद्योग व वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय तहसील चौक से धोबीघाट तक सडक़ की रिकारपेटिंग के कार्य की शुरुआत करवाते हुए कहा कि आने वाले 10-15 दिनों में शहर की लगभग सभी मुख्य सडक़ों की नुहार बदलेगी।
पंजाब सरकार की ओर से शहरी बुनियादी ढांटे को नई मजबूती प्रदान करवाने की वचनबद्धता को दोहराते हुए उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि सभी सडक़ें भविष्य की जरुरतों के मद्देनजर पूरी गुणवत्ता अनुसार तैयार की जा रही हैं ताकि शहर वासियों को आवागमन के दौरान किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि धोबीघाट तक सडक़ की रिकारपेटिंग 53.48 लाख रुपए की लागत से करवाई जाएगी व यह कार्य आने वाले कुछ दिनों में मुकम्मल कर शहर वासियों को बड़ी सुविधा प्रदान की जाएगी। मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद करते हुए उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से होशियारपुर को हर जरुरी प्रोजैक्ट दिया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र का बहुपक्षीय विकास होगा।
सुंदर शाम अरोड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से आने वाले कुछ हफ्तों में शहर वासियों को खेल से संबंधित व आम लोगों की सुविधा के लिए कई अहम प्रोजैक्ट समर्पित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से होशियारपुर में कैंसर अस्पताल व मैडिकल कालेज की स्थापना होने के बाद क्षेत्र को मैडिकल शिक्षा व बेहतर इलाज यकीनी बनाया जाएगा।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, ब्लाक प्रधान शहरी मुकेश डाबर के अलावा प्रवीन सैनी, रणजीत चौधरी, परमजीत कौर, मीना शर्मा(सभी पार्षद), एडवोकेट नवीन जैरथ, मनमोहन सिंह कपूर, अनिल कुमार, हरीश आनंद व वरुण शर्मा आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आजादी दिवस महोत्सव के चलते एआईईसी कंपनी ने बच्चों को बांटें तिरंगे झंडे

गढ़शंकर : एआईईसी कंपनी द्वारा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के मौके पर गढ़शंकर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कंपनी की तरफ से सभी बच्चों को तिरंगे झंडे दिए गए तथा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

द लाइफ एंड डेथ ऑफ ए लीजेंड : सिद्धू मूसेवाला’ के साथ संगीत के क्षेत्र में विस्तार से चर्चा

सोलन :  चित्रकूट स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स द्वारा आयोजित शूलिनी लिटरेचर फेस्टिवल का चौथा संस्करण बौद्धिक और सांस्कृतिक संवर्धन की छाप छोड़ते हुए शनिवार को शूलिनी विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ।  दास्तान ए दस्तरखान’ सत्र...
article-image
पंजाब

जल शक्ति केंद्र ने मनाया विश्व मिट्टी दिवस : ज्यादा उत्पादन के लिए मिट्टी में अंधाधुंध रासायनिक खादें डाली जा रही -डा. विक्रम वर्मा

होशियारपुर, 06 दिसंबर: जल शक्ति केंद्र होशियारपुर व पंडित जगत राम मेमोरियल फोर्स ट्रस्ट की ओर से लुधियाणा ब्रैवरेजिज प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से गांव मन्नण में ‘विश्व मिट्टी दिवस’ संबंधी समागम करवाया गया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

होटल पहुंचे दो कपल – आजु-बाजू मिला कमरा, एक-दूसरे की बीवी देख मच गया हंगामा

सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज शेयर किये जाते हैं।  कुछ वीडियो अचानक ही कैमरे में कैद हो जाते हैं।  कई वीडियोज को लोग कंटेंट क्रिएट करने के बाद शेयर करते हैं। इन...
Translate »
error: Content is protected !!