होटल पहुंचे दो कपल – आजु-बाजू मिला कमरा, एक-दूसरे की बीवी देख मच गया हंगामा

by
सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज शेयर किये जाते हैं।  कुछ वीडियो अचानक ही कैमरे में कैद हो जाते हैं।  कई वीडियोज को लोग कंटेंट क्रिएट करने के बाद शेयर करते हैं। इन वीडियोज का मकसद होता है लोगों का मनोरंजन करना।
दरअसल, जबसे सोशल मीडिया पर मॉनेटाइजेशन का दौर शुरू हुआ है, तब से लोग ऐसे कंटेंट बनाने की कोशिश करते हैं, जो ज्यादा से ज्यादा व्यूज पाए।  इससे ज्यादा पैसे कमाए जाते हैं।  वायरल कंटेंट बनाने के लिए लोग मजेदार वीडियोज शेयर करते हैं।  ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  इस वीडियो में दो कपल को होटल के कमरे में जाते देखा गया। दोनों ही कपल अपने पार्टनर के साथ होटल में पहुंचे थे।  लेकिन जब कपल ने एक-दूसरे की बीवियों को देखा तो दोनों लड़ बैठे।
 अजब प्रेम कहानी के क्लाइमेक्स ने सभी को हैरान कर दिया.ट्विस्ट्स से भरी है कहानी :  वीडियो में दो कपल को एक के बाद एक होटल के कमरे में जाते देखा गया. दोनों को एक-दूसरे के अगल-बगल में ही कमरा मिला था। पहले पहुंचे कपल ने अपने कमरे के बाहर ही चप्पल खोले थे. जब दूसरा कपल अपने कमरे में पहुंचा तो शख्स की नजर बगल के कमरे के बाहर खुली सैंडल पर पड़ी।  उसे सैंडिल जानी-पहचानी लगी। जब उसने शकण के आधार पर दरवाजा खटखटाया तो दूसरे कमरे से भी शख्स बाहर निकल आया।  उसने सामने वाले शख्स के साथ आई महिला को देखा तो उसके होश उड़ गए।  दरअसल, दूसरा शख्स पहले वाले की बीवी के साथ होटल में आया था।
पिक्चर अभी बाकी :   इससे पहले की दूसरा मार खाता, सामने वाले कमरे से भी महिला बाहर निकल गई. अब चौंकने की बारी दूसरे शख्स की थी।  सामने वाले कमरे से निकली महिला उसकी बीवी थी. यानी दोनों शख्स एक-दूसरे की बीवियों के साथ होटल में आए थे। इस ट्विस्ट्स से भरी कहानी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोगों को ये स्टोरी काफी पसंद आई. वीडियो को अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं. हालांकि, आपको बता दें कि ये वीडियो स्क्रिप्टेड है. एक्टर्स ने लोगों के मनोरंजन के लिए वीडियो बनाया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेवानिवृत्त होने पर मास्टर शाम सुंदर कपूर का सन्मान

गढ़शंकर – मास्टर शाम सुंदर लेक्चरार का सीनियर सेकेंडरी स्कूल नवाशहर से सेवानिवृत्त होने पर सरकारी टीचर्स यूनियन व पंजाब सुबर्डीनेट सर्विसज फेडरेशन गढ़शंकर द्वारा उनका सन्मान समारोह बाबा भीम राव अंबेडकर भवन खानपुर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद श्री नैना देवी जी में कुल 7 वार्डों में 689 मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

बिलासपुर, 26 अप्रैल: नगर परिषद श्री नैना देवी जी के सामान्य निर्वाचन 2026 के तहत कुल 689 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिनमें 368 पुरुष तथा 321 महिला मतदाता शामिल हैं। नगर परिषद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की 234 पंचायतों में नशा निवारण समितियों की बैठकें आयोजित

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के सशक्त नेतृत्व में नशा-मुक्त हिमाचल के लक्ष्य को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आज प्रदेश की 234...
article-image
पंजाब

विनोद कुमार सोनी की पत्नी रेनू बाला गांव कुनैल की बनी सरपंच

गढ़शंकर, 16 अक्तूबर: पंजाब में पंचायती चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। पूरे पंजाब की तरह गढ़शंकर तहसील में पढ़ते गांवों के वोटरों ने भी पूरे उत्साह से मतदान में भाग लिया और...
Translate »
error: Content is protected !!