सुक्खू का ऐलान “जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक” : धर्मशाला का तो 14 महीने में ही राजनीतिक मंडी में बिक गया

by
जांच पूरी होने के बाद बड़े खुलासे होंगे, कोई भू माफिया, नशा माफिया तो कोई खनन माफिया बन गया
लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा के नामांकन व रैली में शामिल हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह
एएम नाथ। धर्मशाला :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिके हुए विधायक सलाखों के पीछे जाएंगे। जांच चल रही है, उसके पूरा होने के बाद बड़े खुलासे होंगे। इनमें से कोई भू माफिया, नशा माफिया तो कोई खनन माफिया बन गया है।
धर्मशाला के विधायक ने भी 14 महीने में खुद को राजनीतिक मंडी में बेच दिया। मुख्यमंत्री ने ये बातें लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा के नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद जोरावर स्टेडियम में कहीं।
 ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अब तक के इतिहास में हमारी सरकार ने एक साल में 2200 करोड़ रुपये का सर्वाधिक अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है।
प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद करने में हमारा साथ दे, हर वर्ग के लिए सरकार की पोटली पहले से अधिक खुलेगी। हमारा पूरा मंत्रिमंडल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में लगा हुआ है।
जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रहते 5 साल सोए रहे, इसलिए प्रदेश का खजाना लुटा। भाजपा नेताओं ने प्रदेश के खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया है, आने वाले समय मे इसका खुलासा भी किया जाएगा।
कांग्रेस सरकार 15 महीने के कार्यकाल के आधार पर जनता की अदालत में राजनीतिक चुनौती का सामना कर रही है। नोट के दम पर वोट खरीदने वालों को सबक सिखाना जनता के हाथ में ही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली जून को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से आनंद शर्मा को सांसद चुनकर भेजिए, उनकी आवाज राष्ट्रीय स्तर पर सुनी जाएगी। उनके मन में आम आदमी के लिए पीड़ा है, वह आम परिवार से इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
आनंद किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, उनके मन में हिमाचल बसता है। उन्होंने कांगड़ा के साथ ही पूरे हिमाचल में अपनी राज्यसभा की सांसद निधि दी है।
पूर्व मनमोहन सरकार में आनंद शर्मा की तूती बोलती।थी। वह मंडी में आईआईटी, कांगड़ा जिले में सेंट्रल यूनिवर्सिटी, एनआईएफटी, कंदरोड़ी में 150 करोड़ रुपये का इंडस्ट्रियल पार्क, पालमपुर में टी बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय इत्यादि बड़ी सौगातें प्रदेश के लिए लाए हैं।
ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि आनंद शर्मा पार्टी हाईकमान के कहने पर चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने मुझे सीएम बनने पर कहा था कि अगर हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना है तो ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली 90 फीसदी आबादी के हाथ में सीधा पैसा पहुंचना चाहिए। हिमाचल सरकार ने 15 महीने के कार्यकाल में जनहित में काम किया है।
प्रदेश में इतनी बड़ी आपदा आई, लेकिन केंद्र सरकार ने फूटी कौड़ी तक नहीं दी जबकि छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी गुल्लकें तोड़कर दान दिया। भाजपा सिर्फ राजनीति करने में व्यस्त रही, लोगों के जख्मों पर मरहम नहीं लगाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव में धर्मशाला से जग्गी को मैदान में उतारा है। यह बिकाऊ नहीं, ईमानदार हैं।
धर्मशाला नगर निगम में मेयर रहते अच्छा काम किया है व मिलनसार हैं। जनता चुनाव में इनका साथ दे, धर्मशाला के बिकाऊ विधायक के बारे में जनता जानती है, उसे जनबल ही सबक सिखाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी: पठानिया

धर्मशाला , 14 अगस्त। पंचायत दरगेला के ठम्बा गाँव मे विकास मंच ठंम्बा ,द्रोणाचार्य कॉलेज रैत एवं ग्राम पंचायत दरगेला के सौजन्य से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री केवल सिंह पठानिया ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक पर आप ने किया कब्जा, बरनाला में कांग्रेस ने की जीत दर्ज – कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बडिंग की पत्नी अमृता बडिंग की सबसे बड़ी हार

चंडीगढ़ : पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों  गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक और कांग्रेस ने एक सीट बरनाला पर जीत दर्ज की तो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांधी परिवार ने 30 एकड़ जमीन केवल 600 रुपये में किराए पर ली- स्मृति ईरानी

अमेठी  : केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर अमेठी के लोगों की जमीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 किशोर की मौत : ऊना में Reels बनाते नहर में गिरने से

रोहित जसवाल ।  ऊना : ऊना जिले में एक किशोर रील बनाने की कोशिश में फिसलकर नहर में गिर गया, जबकि उसे बचाने की कोशिश कर रहा उसका दोस्त गिर कर डूब गया।  इस...
Translate »
error: Content is protected !!