चैंपियन बना कांगड़ा जिला ,अंडर-19 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में : छात्र वर्ग में हमीरपुर तथा छात्रा वर्ग में सोलन रहा उपविजेता, मंडी के मंजीत राठौर तथा सोलन की कनु प्रिया ने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

by

राज्य में आधारभूत खेल ढांचे को सुदृढ़ करने को प्रयासरत सरकार: पठानिया
धर्मशाला 10 नवंबर। धर्मशाला में आयोजित अंडर-19 राज्य स्तरीय छात्र-छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कांगड़ा जिला आल ओवर चैंपियन रहा, छात्र वर्ग की प्रतियोगिता में कांगड़ा पहले तथा हमीरपुर दूसरे स्थान पर रहा, इसी तरह से छात्रा वर्ग में भी कांगड़ा पहले तथा सोलन दूसरे स्थान पर रहा। छात्र वर्ग में मंडी के मंजीत राठौर तथा छात्रा वर्ग में सोलन की कनु प्रिया ने सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब जीता। शुक्रवार को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कांगड़ा सहकारी प्राइमरी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन राम चंद पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रतिभागी खिलाड़ियोें को संबोधित करते हुए राम चंद पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य में आधारभूत खेल ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रयास कर रही है तथा राज्य की खेल नीति में परिवर्तन लाने पर भी विचार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि स्कूलों में भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं इसके साथ ही पंचायत स्तर पर भी चरणबद्व तरीके से खेल मैदान निर्मित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है ताकि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल की बेटियां बेटों की तरह ही हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उनकी सफलता उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरक है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों से युवाओं को समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान भी किया।
उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में हिमाचल के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने सत्ता सम्भालते ही अनाथ बच्चों को अपनाने का संकल्प लिया। उन्हें चिल्ड्रन आॅफ स्टेट का दर्जा दिया। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना आरम्भ की और मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष की स्थापना की। योजना के अंतर्गत अनाथ बच्चों को गुणात्मक शिक्षा, मार्गदर्शन, करियर परामर्श, वस्त्र भत्ता जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। त्यौहारों पर भी इन बच्चों को 500 रुपये दिए जा रहे हैं।
इससे पहले सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा कमला ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए एथलेटिक प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर प्रिंसिपल ब्वायज स्कूल धर्मशाला यशपाल मनकोटिया, प्रिंसिपल ममता ठाकुर, डीएसएसए के उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, शमसेर शर्मा, प्रिंसिपल करेरी रविंद्र राणा, एडीपीओ अतुल कटोच, महासचिव डीपीई एसोसिएशन बलबिंद्र राणा, सीएंडवी यूनियन के सलाहाकार वीरेंद्र चैहान सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कचरा प्रबंधन के लिए सीसीटीवी कैमरा तथा रेलिंग लगाने के DC मुकेश रेपसवाल ने दिए निर्देश 

ज़िला पर्यावरण योजना के तहत समीक्षा बैठक आयोजित,   सेग्रिगेटेड कूड़े-कचरे की प्रतिशत जानने को लेकर पीसीबी के ज़िला अधिकारियों को सर्वेक्षण के निर्देश एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद चंबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने ज्वाली में तीन मनोनीत पार्षदों को दिलाई शपथ : कृषि मंत्री ने सभी पार्षदों से शहर के समग्र विकास के लिए मिलजुल कर कार्य करने का किया आह्वान

ज्वाली,4 जनवरी । एसडीएम प्रियांशु खाती ने आज वीरवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर पंचायत ज्वाली में तीन मनोनीत पार्षदों सर्वश्री सुरिंद्र छिंदा, रघुवीर सिंह तथा महेंद्र सिंह को पद और गोपनीयता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘अपना विद्यालय-हिमाचल स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम’ के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में छात्रों से किया संवाद…बड़ा लक्ष्य तय करें, मेहनत और आत्मविश्वास से आगे बढ़ें : DC जतिन लाल

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 सितंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को ‘अपना विद्यालय-हिमाचल स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम’ के तहत गोद लिए गए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला -2 ऊना में छात्रों के साथ संवाद किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में बस से 5.5 किलो चरस और 568 ग्राम अफीम बरामद : हरियाणा के 3 तस्कर गिरफ्तार

एएम नाथ। मंडी/ सोनीपत  :  मंडी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक प्राइवेट बस से 5.535 किलोग्राम चरस और 568 ग्राम...
Translate »
error: Content is protected !!