’प्लास्टिक मुक्त मंदिर’ डीसी ने लॉंच किया प्रोजेक्ट : कांगड़ा के डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने श्री चामुंडा नन्दिकेरूवर धाम में मंदिरों के लिए फूलों की नर्सरी और फूलों की खेती परियोजना का शुभारंभ

by

धर्मशाला, 6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर आज सोमवार को उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने श्री चामुंडा माता मंदिर से ‘प्लास्टिक मुक्त मंदिर’ प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इसके तहत उन्होंने आज श्री चामुंडा नन्दिकेरूवर धाम में मंदिरों के लिए फूलों की नर्सरी और फूलों की खेती परियोजना का शुभारंभ करते हुए टिकोमा (घंटी फूल) के पौधों को रोपित किया। उन्होंने मंदिर परिसर में गेंदे के फूल की नर्सरी लगाने की शुरुआत भी इस दौरान की।
उपायुक्त ने कहा कि श्री चामुंडा माता मंदिर से शुरू की गई इस महत्वपूर्ण परियोजना से मंदिरों में रखे प्लास्टिक फूलों को असली फूलों से बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री चामुंडा मंदिर से शुरु किए गए इस प्रोजेक्ट को क्रमवार जिले के सभी बड़े मंदिरों में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसरों में पूजा-अर्चना के लिए उपयोग में लाए जाने वाले असली फूलों की खेती को भी इससे बढ़ावा मिलेगा। डीसी ने इस मौके स्थानीय कृषकों, बागवानों, दुकानदारों और मंदिर कार्य से जुड़े लोगों से इसमें सहयोग देने की बात कही।
*आजीविका को मिलेगा बल*
डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कहा कि इस परियोजना से जहां एक तरफ हम प्लास्टिक मुक्त मंदिर की ओर बढ़ेंगे वहीं दूसरी तरफ फूलों की खेती करने वाले लोगों की आजीविका भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने स्थानीय कृषकों और बागवानों को अपनी भूमि के कुछ हिस्से में फूलों की खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए जिला प्रशासन द्वारा बागवानी विभाग से एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।
*फूलों की बिक्री के लिए मंदिरों में लगेगी कैनोपी*
उपायुक्त ने कहा कि फूलों की बिक्री के लिए प्रशासन मंदिर में इसकी व्यवस्था करेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय कृषकों को मंदिर में प्रशासन द्वारा कैनोपी उपलब्ध करवाई जाएगी, जहां वे अपने फूलों को बेच सकेंगे।
*व्यवहार में बदलाव होगा महत्वपूर्ण योगदान*
डीसी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और संतुलन को लेकर सभी को संगठित प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन कितना भी प्रयास कर लें लेकिन जब तक आमजन के व्यवहार में बदलाव नहीं आएगा, तब तक हम सफल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने के लिए प्रत्येक जन इसके प्रति अपने व्यवहार में बदलाव लाकर महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
*विशेषज्ञों ने किया जिज्ञासा समाधान*
डॉ. निपुण जिंदल ने इस दौरान साथ लगती छः पंचायतों से आए कृषकों, बागवानों और स्वयं सहायता समूहों से बात करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जाना। उन्होंने बागवानों की जिज्ञासाओं को सुनते हुए उनके व्यवहारिक समाधान को लेकर मुक्त चर्चा की। उन्होंने आईएचबीटी पालमपुर द्वारा तैयार किए गये मैरीगोल्ड के फूलों के बीज कृषकों की बाँटे। कार्यक्रम में उप निदेशक बागवानी डॉ. कमलशील नेगी, आईएचबीटी पालमपुर से डॉ. भार्गव, एजुकेयर इंडिया के बगीचा परियोजना संयोजक हरजीत भुल्लर और विभागीय अधिकारियों ने फूलों की खेती संबंधी अपने विचार रखे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा क्षेत्र चंबा में कम वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात … समाधान के लिए व्यय होंगे 8 करोड़ : विधायक नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चम्बा : विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि पुनरुत्थान वितरण क्षेत्र सुधार योजना (आरडीएसएस) फेज-1 के तहत विधानसभा क्षेत्र चंबा में विद्युत से जुडी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए 8 करोड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्योंकि सुक्खू को ऑल्टो पसंद है…बिहार में कांग्रेस एक बोलेरो तो हिमाचल में ऑल्टो में फिट करेंगे : जयराम ठाकुर

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार 11 दिसंबर को 3 साल कार्यकाल पूरा कर रही है और इस दिन मंडी में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा. कांग्रेस सरकार जहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सूफ़ी गायक कंवर ग्रेवाल ने बाँधा समां, कुल्लू व लाहौल नाटी ने दर्शकों का जीता दिल

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कांगड़ा वैली कार्निवाल की तीसरी संध्या में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत एएम नाथ। धर्मशाला, 26 दिसंबर : कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 के तीसरे दिन आयोजित सूफ़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल विवाह, बाल मजदूरी की बुराई और बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा :रंडोह स्कूल के बच्चों के लिए किया गया आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिबिधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी एएम नाथ। चम्बा : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंडोह के बच्चों व अध्यापकों के लिए आउटरीच कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!