सुक्खू के ‘निशाने’ पर हॉलीलॉज! …अहंकार में अपनों को ही भूल गए मुख्यमंत्री : जयराम का सुक्खू पर वार

by
वीरभद्र सिंह को भुलाकर हॉलीलॉज को ‘डिस्लॉज’ करने में जुटे हैं सीएम सुक्खू: जयराम ठाकुर
एएम नाथ।  मंडी । हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के हालिया बयानों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। मंडी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री यह मान बैठे हैं कि वे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की विरासत और उनके सत्ता केंद्र ‘हॉलीलॉज’ को ‘डिस्लॉज’ (असरहीन) करने की कोशिशों में पूरी तरह सफल हो गए हैं, लेकिन कांग्रेस के भीतर का यह अंतर्विरोध अब जनता के सामने उजागर हो चुका है।May be an image of dais and text
अपनों के योगदान को दरकिनार करना सीएम का रवैया: 
जयराम ठाकुर ने रोहड़ू में मुख्यमंत्री के हालिया संबोधन पर आपत्ति जताते हुए कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह वहां से पांच बार विधायक रहे और क्षेत्र के विकास में उनका ऐतिहासिक योगदान रहा। इसके बावजूद उसी स्थान पर जाकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने उनके योगदान को दरकिनार करने की कोशिश की। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि वर्तमान मुख्यमंत्री का यह स्वभाव बन चुका है कि वह न तो विपक्ष और न ही अपनी पार्टी के किसी अन्य बड़े नेता के योगदान को स्वीकार करना चाहते हैं। इसी तानाशाही रवैये के कारण आज पूरी कांग्रेस बिखर रही है।
अनिल शर्मा को नसीहत: संगठन के भीतर होगी चर्चा
पार्टी के वरिष्ठ विधायक अनिल शर्मा द्वारा सांसदों से सहयोग न मिलने के बयान पर जयराम ठाकुर ने डैमेज कंट्रोल करते हुए कहा कि अनिल शर्मा भाजपा के सम्मानित विधायक हैं। यदि उन्हें कोई शिकायत या समस्या है, तो उन्हें मीडिया में जाने के बजाय संगठन के मंच पर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय को मीडिया में उछालना उचित नहीं है और पार्टी संगठन के भीतर इस पर गंभीरता से चर्चा की जाएगी।May be an image of one or more people, henna and wedding
कंगना के बहाने कर्ज संकट पर सुक्खू सरकार को घेरा
मंडी की सांसद कंगना रनौत के बयानों का बचाव करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सांसद ने जो भी कहा, वह प्रदेश की बदहाल आर्थिक स्थिति के संदर्भ में था। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार ने अपने छोटे से कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश को भारी-भरकम कर्ज के दलदल में धकेल दिया है। एक तरफ राज्य सरकार वित्तीय कुप्रबंधन के कारण आर्थिक तंगी का रोना रो रही है, वहीं दूसरी तरफ केंद्र की मोदी सरकार लगातार हिमाचल को हर संभव आर्थिक मदद भेज रही है।
पीएम मोदी के नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे होने पर दीं शुभकामनाएं
इससे पूर्व, जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में चुने हुए कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित रंगोली कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक इतिहास में यह एक गौरवशाली क्षण है और पूरा देश कामना कर रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी दीर्घायु हों और आने वाले कई वर्षों तक देश का नेतृत्व करते रहें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जिला सिरमौर के गांव दाड़ो देवरिया में सुनी जनसमस्याएं

एएम नाथ। सिरमौर  :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला सिरमौर की उप तहसील नारग के गांव दाड़ो देवरिया में अपने प्रवास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों की जन समस्याएं सुनी। उन्होंने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

55,72,740 मतदाता हिमाचल में 4 सांसद चुनने के लिए दबाएंगे 1 जून को बटन : विश्व के सबसे उंचे मतदान केंद्र टशीगंग पर भी होगा मतदान

हिमाचल में एक जून को होगा लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 7,990 मतदान केंद्र बनाए, 1950 पर करें चुनाव सम्बंधी शिकायत : मनीष गर्ग कहा, चंबा के एहल्मी और भटियात के चक्की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

22 फरवरी को राइजिंग स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर पहुंचेंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

एएम नाथ। चंबा :   हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे राइजिंग स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर (चंबा) पहुंचेंगे। इस दौरान वे स्कूल में नवनिर्मित ऑडिटोरियम, क्रिकेट कोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयघोषों से गूजां ऊना – ऊना नगर के संस्थापक बाबा साहिब सिंह को श्रद्धा सुमन भेंट : श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन का किया आयोजन

ऊना :  ऊना नगर के संथापक व गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह बेदी के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को उनके वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी व साध संगत...
Translate »
error: Content is protected !!